scriptमात्र 87 रुपए में 1 साल पहले खरीदा था घर, एक साल बाद अंदर दिखा ऐसा नजारा कि लोग नहीं कर पाए यकीन | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

मात्र 87 रुपए में 1 साल पहले खरीदा था घर, एक साल बाद अंदर दिखा ऐसा नजारा कि लोग नहीं कर पाए यकीन

5 Photos
6 years ago
1/5
इंग्लैंड के एक शहर में रहने वाले एक कपल ने करीब एक साल पहले यहां एक घर ख़रीदा था। इस कपल को यह घर बेहद सस्ते दामों में दिया गया था। कपल ने बताया कि उन्होंने इस घर को महज 1 पाउंड (करीब 87 भारतीय रूपये) में ख़रीदा था।
2/5
दरअसल इंग्लैंड के शहर लिवरपूल में एक साल पहले एक स्कीम पाउंड प्लस को लांच किया गया था जिसमें 120 घरों को बेचने के लिए शामिल किया गया था। लोग इस स्कीम के तहत मात्र 1 पाउंड में घर खरीद सकते थे।
3/5
लेकिन स्कीम की शर्तानुसार आपको जो घर दिया जाएगा, वही घर लेना पड़ेगा, चाहे उस घर की हालत रहने योग्य हो या ना हो। इस कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इन्होंने भी इस स्कीम में घर ख़रीदा। लेकिन उनको जो घर मिला था वो अच्छी हालत में नहीं था।
4/5
घर की बदल दी शक्ल- जिस वक्त सैम और रेचल ने इस घर को ख़रीदा था उस वक्त उस घर की हालत रहने वाली तो बिलकुल भी नहीं थी। यह घर उस वक्त एकदम जर्जर हालत में था। सैम और रेचल घर की चाबी मिलने के तुरंत बाद से घर रैनोवेट करने में जुट गए थे।
5/5
अब करीब 1 साल बीत चुका है और उन्होंने अपने इस 87 रूपये में ख़रीदे गए घर को पूरी तरह से बदल दिया है। इस घर की मरम्मत में वो अब तक 10 हजार पाऊंड (करीब 9 लाख रुपए) लगा चुके हैं।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.