scriptरोंगटे खड़े कर देने वाली खबर! यहां जान हथेली पर रखकर पहनाई जाती है वरमाला | couple exchanges garland of snakes in their wedding | Patrika News

रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर! यहां जान हथेली पर रखकर पहनाई जाती है वरमाला

locationनई दिल्लीPublished: Feb 27, 2018 11:13:54 am

Submitted by:

Priya Singh

इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Maharashtra,Wedding,snakes,couple,python,garlands,
नई दिल्ली। हर शादी में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं और वर माला अनुमान फूलों, नोटों, पत्तों की ही होती है, लेकिन आज-कल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अपनी शादी को खास बनाने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन ऐसा भी क्या कर जाना कि रोंगटे ही खड़े हो जाएं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने उत्पात मचा रखा है एक ऐसी भी शादी हुई है जिसमें वरमाला फूलों की नहीं बल्कि सांप की थी। जी हां, ऐसा हुआ है महाराष्ट्र में जहां एक दंपती ने शादी में वरमाला की जगह एक दूसरे के गले में सांप डाले।
https://twitter.com/YouTube?ref_src=twsrc%5Etfw
इस डरा देने वाली वरमाला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन सफेद कपड़े पहने हुए हैं। दुल्हन ने हाथ में सांप जबकि दूल्हे के साथ में सांप का बाप अजगर है। इस वीडियो को यूट्यूब वीडियो पर शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई का है। इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में पहले एक पंडित जी दिखाए पड़ते हैं जो मंत्रोच्चारण कर रहे हैं वहीं उनके समझ यह कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए वरमाला की रस्म के लिए हाथों में फूलों की जगह सांप पकड़े हुए दिखाए गए हैं। सोशल मीडिया इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।
Maharashtra,Wedding,snakes,couple,python,garlands,
शुरू में यह वीडियो साधारण नजर आता है। एक दंपती खुशनुमा जगह पर परिवार और रिश्तेदारों के साथ पूजा करता दिखाई देता है। इस मौके पर शादी करवाने वाले पंडित के अलावा और भी लोग मौजूद हैं। कुछ ही देर में बारी आती है वरमाला की। जैसे ही दंपती वरमाला के लिए खड़े होते हैं उनके साथ मौजूद लोग डिब्बों में से दो सांप निकालते हैं जिनमें से एक अजगर है। मंत्रोच्चार और मराठी में कुछ दोहराने के बाद पहले तो दुल्हन दूल्हे के गले में सांप डलती है और फिर यही प्रक्रिया दूल्हा दोहराता है। विचित्र शादी का नाम देकर इस खबर को खूब वायरल किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो