script

बीमार गाय किसानों को भेज रही है मैसेज

Published: Nov 16, 2016 03:46:00 pm

क्या आपने कभी ये सोचा था कि खुद गाय अपनी सेहत के बारे में मैसेज करके बता सकती हैं? साइंस और तकनीक ने सबकुछ संभव कर दिया है।

cow

cow

पत्रिका न्यूज नेटवर्क। क्या आपने कभी ये सोचा था कि खुद गाय अपनी सेहत के बारे में मैसेज करके बता सकती हैं। साइंस और तकनीक ने सबकुछ संभव कर दिया है। इस नई तकनीक के जरिए दो दर्जन देशों के किसानों को उनकी फॉर्म की गाय संदेश भेज रही है।

गाय के पेट में डाले जा रहे हैं ये खास सेंसर

डेयरी किसान अपनी गायों के पेट में कुछ खास सेंसर डाल रहे हैं। इन सेंसर के जरिए गाय की तबीयत में होने वाले सभी बदलावों और बीमारियों के बारे में भी पहले ही पता लगाया जा सकता है। इससे गाय की सेहत की जानकारी उसके मालिक तक पहुंच जाती है। ऑस्ट्रिया की एक स्टार्टअप कंपनी स्माएक्सटेक ने ऐसा ही एक उपकरण तैयार किया है। ये एक वायरलैस उपकरण है। ये उपकरण हॉटडॉग के साइज का है। इसे गाय के पेट में डाला जाता है।

95 प्रतिशत तक सही जानकारी पहुंचाता है ये उपकरण

उसके बाद किसानों को इस उपकरण के जरिए खुद ब खुद पता चल जाता है कि कब गाय प्रजनन के लिए तैयार होने जा रही है। इस सेंसर से इस बात की 95 प्रतिशत तक विश्वसनीय जानकारी मिल जाती कि कब गाय बछड़े को जन्म देने वाली है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए अध्ययन के अनुसार ये सेंसर गाय में होने वाली किसी भी संक्रामक बीमारी के पहले ही जानकारी पहुंचा देते हैं। इस उपकरण से गाय को कौनसी बीमारी हुई है या होने वाली है ये पता नहीं लग पाता। मगर गाय के शरीर के अंदर का मौसम पता चल जाता है। इससे पहले ये सभी जानकारियां पहले से नहीं पता लगाई जा सकती हैं। बीमारी और सेहत के बारे में पहले से पता चलने की वजह से किसानों का पैसा और समय भी बच जाता है। ये उपकरण एक किसान को करीब 10 डॉलर का पड़ रहा है। दुनियाभर में 1.4 बिलियन दुधारू पशुओं में इस उपकरण को लगाया जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो