विश्‍व की अन्‍य खबरें

किराए पर घर देकर दुनिया घूमने गई थी महिला, वापस आकर देखा तो मिली ऐसी चीज़ उड़ गए होश

तान्या ने जब अपने घर के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। तान्या ने घर में देखा कि वहां कुछ लोगों ने गांजे की एक अवैध फैक्ट्री लगा दी है।

Feb 27, 2018 / 03:13 pm

Sunil Chaurasia

नई दिल्ली। ब्रिटेन के लीवरपूल की रहने वाली 45 साल की तान्या लवेर्टे अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक लंबी छुट्टी मनाने के लिए एशिया के टूर पर निकली थी। सितंबर 2017 में ट्रिप पर निकलने से पहले तान्या ने अपना लग्ज़री घर एक कोरियन परिवार को दे दिया था। कुछ दिनों बाद तान्या को बॉयफ्रेंड की मां ने फोन किया और बताया कि उनके घर की दीवार से बाहर एक अजीबो-गरीब पाइप दिख रहा है। मां ने तान्या को इस पाइप को लेकर संदेह जताया कि अंदर कुछ गड़बड़ है। बता दें कि तान्या के बॉयफ्रेंड की मां पास में ही रहती थीं। जिसके बाद तान्या अपने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रिप को बीच में ही छोड़ दिया और वापस घर पहुंच गई।
लेकिन तान्या ने जब अपने घर के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। तान्या ने घर में देखा कि वहां कुछ लोगों ने गांजे की एक अवैध फैक्ट्री लगा दी है। ये सारा नज़ारा देखते ही तान्या का दिमाग खराब हो गया। तान्या के पास यही इकलौता घर था। फिलहाल उनके पास रहने के लिए अभी कोई घर नहीं है। बता दें कि तान्या के घर में कुछ अपराधियों ने गांजा की खेती शुरु कर दी थी। जिसके बाद उनका घर एक गांजे की फैक्ट्री जैसा दिखने लगा था। अपराधियों ने तान्या के घर की दीवारों में बड़े-बड़े छेद कर पाइप लगा दिए थे। जिससे घर में बाहर की हवा आ सके।
मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि घर में जिस हिसाब से गांजे की खेती की जा रही थी, उससे साल भर में करीब 8 करोड़ रुपये तक कमाए जा सकते थे। लेकिन तान्या को पुलिस से कोई खास मदद भी नहीं मिल पाई। पुलिस ने तान्या के घर में दबिश देकर वहां से सारा गांजा बरामद कर लिया और वापस चले गए। लेकिन अब तान्या का घर इस तरह बर्बाद हो गया है कि वह किसी इंसान के रहने लायक नहीं बचा है। लेकिन तान्या के आगे सबसे बड़ी समस्या ये है कि उन्हें घर की किश्तें जमा करनी है। और ऐसी स्थिती में उनका घर किराए पर देने लायक भी नहीं बचा है। जिससे उनके घर पर बैंक की कानूनी तलवार लटक गई है।

Home / world / Miscellenous World / किराए पर घर देकर दुनिया घूमने गई थी महिला, वापस आकर देखा तो मिली ऐसी चीज़ उड़ गए होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.