scriptअमरीका: 231 यात्रियों से भरे बोइंग विमान में लगी आग, विमान का मलबा घर के पास गिरा | Debris falls from United Airlines plane during emergency landing | Patrika News

अमरीका: 231 यात्रियों से भरे बोइंग विमान में लगी आग, विमान का मलबा घर के पास गिरा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 21, 2021 09:18:25 am

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

बोइंग 777 विमान जब उड़ा तो कुछ देर में उसका एक इंजन फेल हो गया।
विमान के सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

boing 777

घर के पास गिरा विमान का टुकड़ा।

वाशिंगटन। यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान में आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल बोइंग 777 विमान जब उड़ा तो कुछ देर में उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। जिसके बाद इसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान विमान का मलबा गिरने लगा। यह डेनवर उपनगरीय इलाके में जा गिरा। विमान के टुकड़ा एक घर पर गिरने से बच गया। हालांकि विमान के सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
भारत-चीन के बीच 12 घंटे तक चली वार्ता, LAC के अन्य इलाकों से सैन्य वापसी पर चर्चा

अधिकारियों ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा, किसी को चोट नहीं आई। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने शनिवार देर रात कहा कि उसने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि आग का शिकार हुए इस विमान में कुल 231 यात्री और 10 क्रू मेंबर सवार थे। यह घटना डेनवर के पास हुई। विमान ठीक-ठाक डेनवर हवाई अड्डे पर लौटकर उतरने में कामयाब हुआ। ये विमान डेनवर से होनोलुलु के लिए रवाना हुआ था।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा कि बोइंग 777-200 टेकऑफ़ के तुरंत बाद एक इंजन खराब हो गया। इसके बाद वह डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया। ट्विटर पर ब्रूमफील्ड पुलिस विभाग द्वारा एक तस्वीर में ब्रूमफील्ड, कोलो में एक घर के सामने के यार्ड में मलबा बिखरा हुआ मिला। गोलाकार टुकड़ों को दिखाते हुए ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की है। पुलिस पूछ रही है कि इस घटना में कोई भी घायल हो तो वह आगे आए।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zfr0m
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो