scriptफ्रांस में भारतीय वायुसेना को सौंपा गया रफाल, अक्टूबर में रक्षामंत्री देश में करेंगे आधिकारिक स्वागत | Defence minister Rajnath Singh to Recieve First Rafale on 5 October | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

फ्रांस में भारतीय वायुसेना को सौंपा गया रफाल, अक्टूबर में रक्षामंत्री देश में करेंगे आधिकारिक स्वागत

सेना के अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक उड़ाया रफाल
5 अक्टूबर को रक्षा मंत्री को भारत में सौपा जाएगा रफाल

Sep 21, 2019 / 03:04 pm

Shweta Singh

Rafale jet

पेरिस। भारतीय वायुसेना की महाशक्ति को कई गुना बढ़ाने के लिए अब रफाल सेना के जखीरे में शामिल हो गया है। IAF सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को फ्रांस में रफाल बनाने वाली कंपनी दस्सू एविएशन ने पहला जेट सेना को सौंप दिया है। आपको बता दें कि यह विमान इससे जुड़े कथित स्कैम को लेकर काफी चर्चा में रहा है।

सेना के अधिकारियों ने घंटेभर उड़ाया विमान

IAF सूत्र ने जानकारी दी कि, डेप्युटी एयर फोर्स चीफ मार्शल वी आर चौधरी की मौजूदगी में भारतीय सेना को पहला रफाल जेट सौंपा गया। इसके बाद खुद वी आर चौधरी ने करीब एक घंटे तक रफाल विमान उड़ाया। आपको बता दें कि ये विमान ऐसे समय में भारत को सौंपा गया है जब वायु सेना के रूस में निर्मित कई लड़ाकू विमान रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में सेना काफी समय से रफाल का इंतजार कर रही थी।

पड़ोसी देशों से बलशाली बना भारत

रफाल मीटिओर मिसाइल से लैस है, जिसकी क्षमता पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों से कहीं अधिक है। इसके साथ ही इसमें लगाए SCALP से पड़ोसी देश का लगभग हर क्षेत्र इन विमानों की रेंज में होगा। बताते चलें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर को औपचारिक तौर पर रफाल जेट रिसीव करेंगे।

Home / world / Miscellenous World / फ्रांस में भारतीय वायुसेना को सौंपा गया रफाल, अक्टूबर में रक्षामंत्री देश में करेंगे आधिकारिक स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो