scriptदिल्ली हिंसा के बहाने प्रतिद्वंदी सैंडर्स ने साधा ट्रंप पर निशाना, घटना को बताया मानवाधिकारों पर हमला | Delhi violence Bernie sanders codemn the attack and Trump's reaction | Patrika News

दिल्ली हिंसा के बहाने प्रतिद्वंदी सैंडर्स ने साधा ट्रंप पर निशाना, घटना को बताया मानवाधिकारों पर हमला

locationनई दिल्लीPublished: Feb 27, 2020 10:07:23 am

Submitted by:

Shweta Singh

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा था कि दिल्ली हिंसा (Delhi Violenec) ‘भारत का आंतरिक मामला’
बर्नी सैंडर्स (Bernie Sanders) ने ट्रंप को निशाना बनाते हुए एक ट्वीट किया

Trump vs Bernie

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में हिंसा भड़क गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा था कि यह हिंसा ‘भारत का आंतरिक मामला’ है। अब ट्रंप के प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स ने उन्हें इस बयान पर घेरने की कोशिश की है। आगामी अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रहे सैंडर्स ने इसे मानवाधिकारों पर नेतृत्व की असफलता बताई है।

सैंडर्स ने ट्रंप के बयान पर साधा निशाना

बर्नी सैंडर्स ने ट्रंप को निशाना बनाते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘करीब 20 करोड़ मुस्लिम भारत को अपना घर मानते हैं। राजधानी दिल्ली में फैले मुस्लिम-विरोधी दंगों में कम से कम 27 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई अन्य बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं। और इस घटना पर ट्रंप कहते हैं कि यह भारत की बात है। यह मानवाधिकारों पर नेतृत्व की असफलता है।’

https://twitter.com/BernieSanders/status/1232763321163579395?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रंप ने हिंसा के सवाल पर दिया था यह जवाब

आपको बता दें कि ट्रंप के भारते दौरे के दूसरे और आखिरी दिन दिल्ली में थे। इस दौरान उनसे राजधानी में फैली हिंसा के बारे में सवाल किया गया था। इसके जवाब में अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा,’यहां के व्यक्तिगत हमलों के बारे में मैंने सुना है, लेकिन मैंने उसके विषय में उनसे (मोदी से) चर्चा नहीं की। यह भारत की बात है।’ आपको बता दें कि सैंडर्स से पहले अमरीकी सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने भी भारत में नागरिकता संशोधन कानून पर फैली हिंसा पर टिप्पणी की थी।

 

https://twitter.com/ewarren/status/1232462840230903810?ref_src=twsrc%5Etfw

अमरीकी सीनेटर ने भी की थी हिंसा की निंदा

दिल्ली में फैली हिंसा की निंदा करते हुए, वॉरेन ने ट्वीट किया था, ‘भारत जैसे लोकतांत्रिक सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। लेकिन हमें अपने मूल्यों के बारे में सच्चाई से बात करने में सक्षम होना चाहिए, जिसमें धार्मिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता शामिल है – और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा कभी भी स्वीकार्य नहीं है। ‘

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो