scriptअमरीका में दिवाली के जश्न की तैयारी, ट्रंप व्हाइट हाउस में मनाएंगे पर्व | Diwali celebration in White house | Patrika News

अमरीका में दिवाली के जश्न की तैयारी, ट्रंप व्हाइट हाउस में मनाएंगे पर्व

Published: Oct 22, 2019 03:51:51 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

भारत में दीपोत्सव मनाए जाने से तीन दिन पहले यह पर्व मनाया जाएगा
इस परंपरा की शुरुआत पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 में की थी

white
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को व्हाइट हाउस में दिवाली पर्व को मनाएंगे। यह आयोजन भारत में दीपोत्सव मनाए जाने से तीन दिन पहले होगा। व्हाइट हाउस में ट्रंप तीसरी बार दिवाली का जश्न मनाने जा रहे हैं।
इस परंपरा की शुरुआत पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 में की थी। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप दीप जलाने की रस्म के साथ गुरुवार को दिवाली मनाएंगे। आयोजन संबंधी अन्य ब्योरे फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।
गौरतलब है कि 2017 में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने ओवल कार्यालय में पहली बार दिवाली मनाई थी। इसके बाद से हर साल दिवाली पर्व मनाया जाता है। इस आयोजन में भारतीय समुदाय के सदस्य मौजूद होते हैं। बीते साल ट्रंप ने अमरीका के लिए भारत के तत्कालीन राजदूत नवतेज सिंह सरना को दिवाली आयोजन के लिए आमंत्रित किया था।
अमरीका में दिवाली का जश्न शुरू हो गया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने भारतीय-अमरीकी समुदाय के साथ शनिवार को दिवाली मनाई। उन्होंने ट्वीट किया कि हमने गर्वनर मेंशन में दीप जलाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो