scriptकान के दर्द से परेशान का लड़का, डॉक्टर को दिखाया तो निकला कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं देखा गया! | doctor remove dozens of squirming live MAGGOTS from a boys ear | Patrika News

कान के दर्द से परेशान का लड़का, डॉक्टर को दिखाया तो निकला कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं देखा गया!

Published: Jul 17, 2017 11:12:00 am

Submitted by:

राहुल

यह अजीबो-गरीब मामला कजाकस्तान का है। यहां एक लड़का कुछ समय से कान दर्द से परेशान था और जब डॉक्टर को दिखाया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ…

doctor remove dozens of squirming live MAGGOTS fro

doctor remove dozens of squirming live MAGGOTS from a boys ear

आज हम आपको एक ऐसी चौंकाने वाली खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। चलिए आपको खबर के बारे में बताते हैं। 
अजीबो-गरीब तस्वीरें और वीडियो आज आपको हम दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक लड़के के कान के कान से कुछ ऐसी चीज़ निकाली जा रही है जो आपने इससे पहले कभी नहीं देखी होगी। यह अजीबो-गरीब मामला कजाकस्तान का है। यहां एक लड़का कुछ समय से कान दर्द से परेशान था और जब डॉक्टर को दिखाया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 
Image result for doctor remove dozens of squirming live MAGGOTS from a boys ear
कान से निकले ज़िंदा कीड़े-
दरअसल यह लड़का पिछले कई दिनों से कान के दर्द से परेशान था। जिसका इलाज कराने वो हाल ही में अस्पताल पहुंचा था। लेकिन जब डॉक्टरों ने उसके कान की जांच की तो उसमें उन्हें जो दिखा वो हैरान कर देने वाला था. जी हां, डॉक्टर ने उसके कान से दर्जनों जिंदा कीड़े बाहर निकाले।
Image result for doctor remove dozens of squirming live MAGGOTS from a boys ear
कजाकस्तान के अस्पताल साइंटिफिट रिसर्चिंग वेटरिनेरीअन इंस्टीट्यूट में लड़के का इलाज़ करने वाले डॉक्टरों के अनुसार वो लड़का जब हॉस्पिटल पहुंचा तो उसके कान में काफी दर्द था। डॉक्टर ने जब उसकी जांच की तो उसके कान में ज़िंदा कीड़े दिखे। उन्होंने बताया कि हमें लगा कि दो तीन कीड़े होंगे, लेकिन जब उसके कान से कीड़े निकालने का काम शुरू हुआ तो एक दो नहीं बल्कि दर्जनों की संख्या में कीड़े बाहर निकले।
इस मामले पर डॉक्टर का कहना था कि पहले कोई एक कीड़ा उसके कान में चला गया होगा और उसके अंडे या फिर लार्वा के कारण कई सारे कीड़े उसके कान में अपना घर बना लिए, जिसका पता इस लड़के को नहीं लग सका।

ट्रेंडिंग वीडियो