scriptदूसरी शादी करना चाहता था पति, गुस्से में काट दी पत्नी की नाक, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी | domestic violence afghan husband bites wife's nose doctor save life | Patrika News

दूसरी शादी करना चाहता था पति, गुस्से में काट दी पत्नी की नाक, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 10, 2020 05:21:51 pm

Submitted by:

Naveen

-Domestic Violence: अफ़ग़ानिस्तान ( Afghanistan ) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। -यहां घरेलू हिंसा में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की नाक ( Husband Bites Wife’s Nose ) काट दी। -इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़ गया। महिला काफी देर तक तड़पती रही। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।-जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी कर उसे नया जीवनदान दिया। -महिला का नाम जर्का हैं। बीबीसी के मुताबिक, जर्का और उसके पति का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इ

domestic violence afghan husband bites wife's nose doctor save life

विवाद के बाद गुस्से में पति ने काट दी पत्नी की नाक, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

Domestic Violence: अफ़ग़ानिस्तान ( Afghanistan ) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू हिंसा में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की नाक ( Husband Bites Wife’s Nose ) काट दी। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़ गया। महिला काफी देर तक तड़पती रही। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी कर उसे नया जीवनदान दिया। महिला का नाम जर्का हैं। बीबीसी के मुताबिक, जर्का और उसके पति का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान उसके पति ने चाकू से उसकी नाक काट दी। जर्का खैरकोट जिले की रहने वाली हैं, जो काबुल से 250 किमी दक्षिण में पाकिस्तानी सीमा के पास है।

कीटों पर शोध करने के लिए एक Entomologist ने खुद को हजार बार डंक मरवाया

87 फीसदी महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार
अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा आम बात है। यूएन पॉपुलेशन फंड ने एक राष्ट्रीय सर्वे का हवाला देते हुए कहा है कि 87 फीसदी अफ़ग़ानी महिलाओं को शारीरिक, यौन या मनोवैज्ञानिक हिंसा का सामना करना पड़ता है। जर्का भी घरेलू हिंसा का शिकार हुई।

उसने बीबीसी से बातचीत में बताया, यहां महिलाओं के पति या पुरुष रिश्तेदार उन पर तेजाब या चाकू से हमला कर देते हैं। मेरे पति को हर किसी पर शक रहता था। 28 साल की जर्का की 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। उनका एक छह साल का बेटा है। उसने बताय कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता था। वह बताती हैं कि उसके पति अक्सर पीटते थे, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि मामला यहां तक चला जाएगा।

America: उत्तर कैरोलिना में 5.1 तीव्रता का भूकंप, सौ साल बाद इतना तेज झटका

10 हफ्ते तक झेला दर्द
जर्का ने करीब 10 हफ्ते तक दर्द झेला। हालांकि, सर्जरी के बाद एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दी। उन्होंने डॉक्टरों से कहा, “मैं खुश हूं। मुझे मेरी नाक वापस मिल गई है।” उन्होंने बताया कि उन्हें डॉक्टर के यहां ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि उनकी नाक के कटे हिस्से को जोड़ना मुमकिन नहीं है।

इसके बाद डॉ. जलमई ने उनका इलाज किया। लोकल एनेस्थिसिया देकर उनकी सर्जरी हुई। डॉ. जलमई उनकी सेहत पर नज़र बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि ज़रूरत पड़ने पर उन्हें लेजर ट्रीटमेंट या सिलिकॉन इंप्लांट्स भी दिया जाएगा। इस घटना के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो