scriptडोमिनिका हाईकोर्ट ने मेहुल चोकसी को दी जमानत, एंटीगुआ जाने की मिली इजाजत | Dominica Court Grants Bail To Mehul Choksi, Permission To Go To Antigua | Patrika News

डोमिनिका हाईकोर्ट ने मेहुल चोकसी को दी जमानत, एंटीगुआ जाने की मिली इजाजत

locationनई दिल्लीPublished: Jul 12, 2021 09:57:11 pm

Submitted by:

Anil Kumar

डोमिनिका हाई कोर्ट (Dominica High Court) ने मेहुल चोकसी को मेडिकल आधार पर जमानत दी है। इसके साथ ही इलाज के लिए एंटीगुआ जाने की भी इजाजत दी है।

mehul-choksi.jpg

Dominica Court Grants Bail To Mehul Choksi, Permission To Go To Antigua

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक से करीब 3500 करोड़ रुपये का घोटाला (PNB Scam) करने के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को एक बड़ी राहत मिली है। मेहुल चोकसी को डोमिनिका की एक अदालत ने जमानत दे दी है। डोमिनिका हाई कोर्ट (Dominica High Court) ने चोकसी को मेडिकल आधार पर जमानत दी है। इसके साथ ही इलाज के लिए एंटीगुआ जाने की भी इजाजत दी है। कोर्ट की ओर से यह एक संयुक्त सहमति आदेश है।

मेहुल चोकसी को राहत देते हुए कोर्ट ने कहा है कि उसे डोमिनिका में अवैध प्रवेश के मामले के लिए वापस लौटना होगा। हालांकि, मेडिकल केयर के लिए चोकसी को कोर्ट ने एंटीगुआ जाने की अनुमति दी है। सोमवार को सुनवाई के दौरान मेहुल चोकसी जूम के जरिए अस्पताल से ही कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान अस्पताल में मेहुल चोकसी विस्तर पर ही लेटे हुए थे।

यह भी पढ़ें
-

मेहुल चोकसी की कानूनी टीम ने वीडियो के जरिये किया खुलासा, एंटीगुआ से किया गया था किडनैप

मालूम हो कि इससे पहले चोकसी ने इस याचिका पर जल्द सुनवाई करने की अपील की थी, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। पहले इस याचिका पर 23 जुलाई को सुनवाई होनी थी। उस बार भी खराब स्वास्थ्य के चलते मेहुल कोर्ट में पेश नहीं हो सका था। वह अस्पताल से ही पिछली सुनवाई में भी पेश हुआ था। बता दें कि त्रिनिदाद के वरिष्ठ वकील डगलस मेंडेस चोकसी की कानूनी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। चोकसी की कानूनी टीम में अन्य वकीलों में जेना मूर डायर, जूलियन प्रीवोस्ट, जीना डायर मुनरो, वेन नोर्डे और कारा शिलिंगफोर्ड मार्श शामिल हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82n41q

2018 से एंटीगुआ में है चोकसी

बता दें कि मेहुल चोकसी की तबीयत खराब है और वह डोमिनिका के अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले कोर्ट के आदेश पर उसे पुलिस कस्टडी से निकालकर जेल की कस्टडी में भेज दिया गया था। हालांकि, उसकी तबीयत में सुधार आने तक उसे अस्पताल में ही इलाज कराने की अनुमति दी थी।

यह भी पढ़ें
-

मेहुल चोकसी को Dominica से लाने की तैयारी तेज, जानिए वापसी में क्या फंस सकता है पेंच

मेहुल चोकसी भारत से फरार होने के बाद 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है। लेकिन हाल ही में वह अचानक वहां से लापता हो गया था और डोमिनिका में मिला था। अवैध प्रवेश के लिए 23 मई को डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया, जिसपर बहुत बवाल हुआ था। चोकसी के परिजनों ने उसके अपहरण का आरोप लगाया था। डोमिनिका के आव्रजन मंत्रालय (Ministry of immigration) ने चोकसी को प्रतिबंधित आव्रजक घोषित कर दिया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82n2v1

ट्रेंडिंग वीडियो