script

Nobel Prize 2018: डोना स्ट्रिकलैंड भौतिकी में नोबेल पाने वाली कनाडा की पहली और विश्व की तीसरी महिला बनीं

locationनई दिल्लीPublished: Oct 02, 2018 07:18:24 pm

Submitted by:

Anil Kumar

डोना स्ट्रिकलैंड कनाडा की पहली और विश्व की तीसरी महिला हैं जिन्हें भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से नावाजा जाएगा।

डोना स्ट्रिकलैंड भौतिकी में नोबेल जीतने वाली कनाडा की पहली और विश्व की तीसरी महिला बनीं

डोना स्ट्रिकलैंड भौतिकी में नोबेल जीतने वाली कनाडा की पहली और विश्व की तीसरी महिला बनीं

स्टॉकहोम। भौतिकी के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए वर्ष 2018 का नोबेल पुरस्कार इस बार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से दिया जाएगा। जिसमें कनाडा की रहने वाली डोना स्ट्रिकलैंड का नाम भी शामिल है। डोना स्ट्रिकलैंड कनाडा की पहली और विश्व की तीसरी महिला हैं जिन्हें भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से नावाजा जाएगा। बता दें कि डोना स्ट्रिकलैंड को अपना पुरस्कार अन्य दो विजेताओं अमरीका के आर्थर एश्किन और फ्रांस के गेरार्ड मोरो के साथ साझा करना पड़ेगा। इन तीनों भौतिकविदों को इस वर्ष रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने लेजर फिजिक्स पर खोज के लिए नोबेल से नवाजने का फैसला किया है। तीनों वैज्ञानिकों को साझा तौर पर 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.35 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 96 वर्षीय आर्थर एश्किन नोबेल पाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं जिन्हें इनाम की आधी राशि दी जाएगी। एश्किन को ऑप्टिकल ट्वीजर्स पर रिसर्च के लिए नोबेल दिया जाएगा। उन्होंने लेजर बीम के जरिए पार्टिकल्स, परमाणु, वायरस और कोशिकाओं को पकड़ने वाली तकनीक की खोज की। मोरो और स्ट्रिकलैंड को यह अवॉर्ड सबसे छोटी और तीव्र लेजर तरंगों की खोज के लिए मिला है। उनकी तकनीक का इस्तेमाल आंखों की सर्जरी के लिए किया जा रहा है।

https://twitter.com/hashtag/NobelPrize?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

55 वर्ष बाद भैतिकी का नोबेल पाने वाली महिला हैं स्ट्रिकलैंड

आपको बता दें कि कनाडा की ओंटारियो यूनिवर्सिटी में रिसर्चर डोना स्ट्रिकलैंड 55 वर्ष बाद भौतिकी में नोबेल जीतने वाली महिला हैं। स्ट्रिकलैंड इतिहास में भौतिकी का नोबेल जीतने वाली तीसरी और कनाडा की पहली महिला हैं। इनसे पहले यह अवार्ड 1963 में न्यूक्लियर स्ट्रक्चर पर खोज करने के लिए मारिया मेयर को दिया गया था। भौतिकी में पहला नोबेल मैरी क्यूरी को दिया गया था। उन्हें यह अवार्ड 1903 में उनके पति पियरे क्यूरी और हैनरी बैक्वेरल के साथ संयुक्त रूप से रेडियो एक्टिविटी की खोज के लिए दिया गया था। पुरस्कार जीतने वाले को दिसंबर में सम्मानित किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो