scriptनशे में धुत होकर कैब से घूम आया 3 देश, फिर जो हुआ उसने सभी के होश उड़ा दिए | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

नशे में धुत होकर कैब से घूम आया 3 देश, फिर जो हुआ उसने सभी के होश उड़ा दिए

3 Photos
6 years ago
1/3

नई दिल्ली। पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया ने नए साल का शानदार तरीके से स्वागत भी किया और जमकर जश्न भी मनाया। लेकिन इसके साथ ऐसी भी कई खबरें आईं कि लोगों का नया साल काफी खराब अनुभव के साथ शुरु हुआ। जहां एक ओर महाराष्ट्र में जातिवाद की हिंसा में इंसानियत जली तो वहीं कई लोगों के नए साल की शुरुआत के साथ ही नए-नए झगड़े भी शुरु हो गए।

2/3

लेकिन यकीन मानिए ये वाला मामला बिल्कुल अलग और अनोखा है। दरअसल पूरा मामला नॉर्वे का है। जहां एक शख्स ने नए साल के जश्न में इतनी शराब पी ली कि उसे किसी भी बात का कुछ पता ही नहीं था। वह कहां जा रहा है, क्यों जा रहा है.. वो सिर्फ घूमता जा रहा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर एक कैब बुक की और नॉर्वे सहित डेनमार्क और स्वीडन भी घूम आया।

3/3

लेकिन नशे में धुत ये शख्स 600 किमी की लंबी यात्रा के बाद अपने घर लौटा और कैब का किराया दिए बगैर ही घर में जाकर सो गया। कैब ड्राइवर ने बताया कि उस व्यक्ति का कुल बिल 1 लाख 39 हजार रुपये हुआ था। जिसके बाद ड्राइवर ने मदद के लिए पुलिस को कॉल किया। जिसके बाद वो कैब का पूरा किराया चुकाने के लिए तैयार हो गया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.