scriptरूस में बम की अफवाह पर 100 इमरातों को कराया खाली | Due to fake bomb threat mass evacuation in Russia | Patrika News

रूस में बम की अफवाह पर 100 इमरातों को कराया खाली

Published: Feb 06, 2019 09:43:08 am

Submitted by:

Mohit Saxena

इससे स्कूली बच्चे, कार्यालय कर्मी और दुकानदार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

mass evacuation

रूस में बम की अफवाह पर 100 इमरातों को कराया खाली

मास्को। रूस की राजधानी में बम होने खबरों ने सनसनी फैला दी है। बम की धमकियों के कारण यहां पर कई इमारतों को खाली करा लिया गया है। इसके कारण कई लोग बेघर हो चुके हैं। इन दिनों रूस में बम होने की खबर इस तरह फैल गई कि प्रशासन को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना कि उन्होंने ऐहतियात के तौर पर इस तरह के कदम उठाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे स्कूली बच्चे, कार्यालय कर्मी और दुकानदार सबसे अधिक प्रभावित हुए। शहर में करीब ऐसी 100 इमारतें खाली करा ली गईं हैं। इससे कुछ बीस हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
55 इमारतों को खाली करना पड़ा था

गौरतलब है कि मंगलवार को बम की सूचना मिलने के बाद मॉस्को में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस सूचना से शिक्षण संस्थानों पर सबसे अधिक असर देखने को मिला। कुछ संस्थान,जैसे कि रूसी स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ ह्यूमैनिटीज़ में बड़े पैमाने पर लोगों ने पलायन कर दिया। इस कारण दिन भर यहां की गतिविधियों में व्यवधान देखने को मिला। पिछले हफ्ते रूस के दूसरे शहर सेंट पीटर्सबर्ग में कुछ 55 इमारतों को खाली करना पड़ा था। यहां पर भी इसी तरह के खतरों की सूचना दी गई थी। नवंबर 2018 में, एक रेलवे स्टेशन और 12 शॉपिंग मॉल को मॉस्को में खाली करा लिया गया था। इस मामले में भी बम खतरों की चेतावनी दी गई थी जो नकली थे। 2018 के दौरान फीफा विश्व कप में यह अफवाहें फैली थी। रूस की गुप्त सेवा ने बाद में कहा कि यह नकली बम धमकियां विदेश में रह रहे रूसियों से मिली थी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो