script

इस साल इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने मचाई भीषण तबाही

locationनई दिल्लीPublished: Dec 24, 2018 08:19:14 pm

Submitted by:

mangal yadav

भूकंप में तबाही की वजह से करीब एक लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। पालू, डोंगाला, परीगी माउंटोंग और सीगी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।

Indonesia this year

इस साल इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने मचाई भीषण तबाही

नई दिल्लीः वर्ष 2018 इंडोनेशिया के लिए काल बनकर आया। वैसे तो यहां पर भूकंप और सुनामी आना आम बात है लेकिन इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में 28 सितंबर 2018 को जबदस्त भूकंप आया। 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आयी सुनामी ने कम से कम दो हजार लोगों की जान ले ली। इस प्राकृतिक आपदा में 700 से अधिक लोग लापता बताए गए जबकि तीन हजार से ज्यादा आधिकारिक रूप से घायल बताया गया। भूकंप में तबाही की वजह से करीब एक लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। पालू, डोंगाला, परीगी माउंटोंग और सीगी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।

शनिवार रात को फिर आयी सुनामी
इंडोनेशिया में शनिवार रात सुंडा स्ट्रेट तट पर आई विनाशकारी सुनामी में 281 लोग मारे गए। इसमें 1,016 लोग घायल हो गए हैं। नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट (बीएनपीबी) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़े के अनुसार, सुनामी में अन्य 57 लोग लापता और 11,687 लोग विस्थापित हुए हैं। बीएनपीबी ने कहा है कि अभी भी मलबे के नीचे कुछ लोग दबे पड़े हुए हैं।

साल भर यहां आते रहते हैं भूकंप
इंडोनेशिया में इस साल 5.1, 6.1, 6.9 और 7.5 तक की तीव्रता से आए भूकंप ने बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। इसी साल जुलाई में इंडोनेशिया में एक हफ्ते के अंतराल में दो भूकंप के झटके आए थे। लोम्बोक में 7 और बाली में 6.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इनमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। पापुआ न्यू गिनी, लोम्बोक द्वीप, पालू और बाली ऐसी जगह हैं जहां पर साल भर भूकंप के झटके आते रहे हैं।

साल शुरु होते ही आया भूकंप
जनवरी 2018 में इंडोनेशिया के जावा में 6.0 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के जोरदार झटके से एक स्कूल की छत ढह हई थी। जिसमें 6 छात्र घायल हो गए थे। इसके अलावा पूर्वी इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। मध्य जावा में इस साल अप्रैल में भूकंप से तीन लोगों की मौत हो गई थी। 4.4 की तीव्रता वाले इस भूकंप से 300 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गई थी।

 

ट्रेंडिंग वीडियो