scriptVideo: क्रोएशिया में आया भयानक भूकंप, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान | earthquake in croatia damages buildings | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

Video: क्रोएशिया में आया भयानक भूकंप, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान

भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही है।
एक 15 साल के लड़के के घायल होने की खबर है।

नई दिल्लीMar 23, 2020 / 02:35 pm

Mohit Saxena

crotia earthquake
जेग्राब। क्रोएशिया की राजधानी रविवार को भयानक भूकंप से दहल उठी। भूकंप से शहर में भारी नुकसान हुआ और एक 15 साल के लड़के के घायल होने की खबर है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही है। भूकंप के झटका महसूस होने पर लोग बाहर की ओर भागे। कोरोना के डर से दूरी बनाने को मजबूर लोग भूकंप के आगे बेबस नजर आए।
140 साल में सबसे भयानक भूकंप

रविवार की सुबह करीब 6:23 बजे राजधानी जाग्रेब में यह भूकंप आया था। इसका केंद्र राजधानी से 7 किमी उत्तर की और जमीन से 10 किमी नीचे की ओर था। पीएम आंद्रे प्लेंकोविक के अनुसार 140 साल बाद इस तरह का भूकंप जाग्रेब में आया, यह सबसे भीषण भूकंप था। इसमें शहर की कई इमारतें चरमरा गईं। दीवारें गिर गईं और हर ओर मलबा बिखर गया। इस दौरान लोग इधर—उधर भागते हुए दिखे। सेना ने लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया।

Home / world / Miscellenous World / Video: क्रोएशिया में आया भयानक भूकंप, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो