140 साल में सबसे भयानक भूकंप रविवार की सुबह करीब 6:23 बजे राजधानी जाग्रेब में यह भूकंप आया था। इसका केंद्र राजधानी से 7 किमी उत्तर की और जमीन से 10 किमी नीचे की ओर था। पीएम आंद्रे प्लेंकोविक के अनुसार 140 साल बाद इस तरह का भूकंप जाग्रेब में आया, यह सबसे भीषण भूकंप था। इसमें शहर की कई इमारतें चरमरा गईं। दीवारें गिर गईं और हर ओर मलबा बिखर गया। इस दौरान लोग इधर—उधर भागते हुए दिखे। सेना ने लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया।