scriptइजराइल: आठ दलों वाले गठबंधन को सरकार बनाने का मौका, क्या खत्म होगा राजनीतिक गतिरोध? | eight party coalition form government in Israel, PM is Naftali Bennett | Patrika News

इजराइल: आठ दलों वाले गठबंधन को सरकार बनाने का मौका, क्या खत्म होगा राजनीतिक गतिरोध?

locationनई दिल्लीPublished: Jun 04, 2021 06:04:36 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पीएम के पद पर बने रहने वाले नेता हैं। नफ्टाली बेनेट (Naftali Bennett) अब इजराइल के नए पीएम होंगे।

Naftali Bennett

Naftali Bennett

नई दिल्ली। इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू का 12 वर्षों से चल रहा राज खत्म हो चुका है। नफ्टाली बेनेट (Naftali Bennett) अब इजराइल के नए पीएम होंगे। नेतन्याहू इजराइल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पीएम के पद पर बने रहने वाले नेता हैं। उन्होंने देश के संस्थापक रहे डेविड बेन गुरियन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें

बेंजामिन नेतन्याहू की जगह नेफ्टाली बेनेट होंगे इजराइल के नए प्रधानमंत्री

आखिरी वक्त तक योजना बनाते रहे

इजरायल के विपक्षी दल नेतन्याहू को सत्ता से पूरी तरह से बेदखल करने के लिए आखिरी वक्त तक योजना बनाते रहे। इसके बाद आठ विपक्षी पार्टियों ने समझौता कर नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल कर दिया। येश अतीद पार्टी के नेता याइर लापिद ने ऐलान किया कि एक गठबंधन राजनीतिक बातचीत के माध्यम से बनाया गया है।

रोटेशन पॉलिसी के तहत यामिना पार्टी के नफ्ताली बेनेट पहले पीएम होंगे। उनके बाद लापिद देश के पीएम होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि नए गठबंधन में अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं। ऐसे में इस गठबंधन का चलना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें

वुहान लैब पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, दुनियाभर में कोरोना से हुईं मौतों के लिए चीन भुगतान करे

चुनावों का सामना करना पड़ा

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह गठबंधन ऐतिहासिक है क्योंकि इसमें अरब पार्टी भी शामिल है। इस तरह से इजराइल में जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म किया जा सकेगा। गौरतलब है कि दो सालों में देश को चार बार चुनावों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि नतीजे निर्णायक नहीं आ पाए। गठबंधन में, येश अतीद, कहोल लावन, लेबर, यामिना, न्यू होप, मेरेट्ज़ और यूनाइटेड अरब जैसे राजनीतिक दलों को शामिल किया गया है।

सुरक्षा मुहैया कराई गई

इस बीच गुरुवार की सुबह बेनेट को पीएम को दी जाने वाली शिन बेट सुरक्षा मुहैया कराई गई। अगर यह सरकार विश्वासमत हासिल करने में सफलता हासिल करती है तो वो देश को अप्रैल 2019 के बाद से होने वाले पांचवें चुनाव का सामना करने से बचाया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो