scriptयूरोप की यात्रा करने के लिए 2021 से अमरीकी नागरिकों लेना होगा ETIAS | ETIAS will take American citizens from 2021 to travel to Europe | Patrika News

यूरोप की यात्रा करने के लिए 2021 से अमरीकी नागरिकों लेना होगा ETIAS

locationनई दिल्लीPublished: Mar 10, 2019 02:51:45 pm

Submitted by:

Dhirendra

2021 से अमरीकी नागरिक पुराने वीजा पर नहीं कर पाएंगे ईयू की यात्रा
ईयू देशों में यात्रा पर जाने के लिए कराना होगा ETIAS रजिस्‍ट्रेशन
अवैध प्रवासन और आतंकवाद के मद्देनजर उठाया ये कदम

EU

यूरोप की यात्रा करने के लिए 2021 से अमरीकी नागरिकों लेना होगा ETIAS

नई दिल्‍ली। अब अमरीकी नागरिक वर्तमान वीजा के आधार पर 2021 से यूरोपीय देशों की यात्रा नहीं कर पाएंगे। एक जनवरी, 2021 से यूरोपीय देशों की यात्रा करने के लिए उन्‍हें यूरोपियन ट्रेवल इनफार्मेशन एंड ऑथेरिएशन सिस्‍टम (ईटीआईएएस) नामक नया वीजा लेना होगा। इसके बगैर वो 2021 से ईयू के 26 देशों की यात्रा पहले की तरह नहीं कर पाएंगे। वर्तमान में अमरीकी नागरिक बिना वीजा के 90 दिनों तक यूरोप की यात्रा कर सकते हैं। 2021 से ईटीआईएएस वीजा हासिल करने के बाद ही अमरीकी नागरिक शेंगेन क्षेत्र की यात्रा कर पाएंगे।
3 साल के लिए वैध होगा ETIAS वीजा
यूरोपियन यूनियन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अब अमरीकी नागरिकों को ईटीआईएएस हासिल करने के लिए वैध पासपोर्ट, ईमेल अकाउंट और क्रेडिट या डेबिट कार्ड की आवश्‍यकता होगी। वेबसाइट दी गई जानकारी के मुताबिक नाबालिग होने की स्थिति में वीजा प्रभावी होने पर भी यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। यूनियन की ओर से कहा गया है कि ईटीआईएएस वीजा तीन साल के लिए वैध होगा और यह अमरीकियों को शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देगा। ईयू ने कहा है कि अवैध प्रवासन और आतंकवाद के साथ किसी भी अन्‍य घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
क्‍या है शेंनगेन?
शेंगेन क्षेत्र 26 यूरोपीय देशों का एक क्षेत्र हैं, जिनके पास आंतरिक सीमाएं नहीं हैं। ईयू में शामिल स्‍पेन, फ्रांस, ग्रीस, जर्मनी, ईटली, पोलैंड सहित 26 देशों के नागरिकों को इस क्षेत्र में यात्रा करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। ऐसा इसलिए कि ईयू के सभी देश अपने-अपने नागरिकों को स्‍वतंत्र रूप से एक-दूसरे के यहां घूमने की अनुमति देते हैं। ईयू के इस निर्णय से वर्तमान वीजा के बदले अमरीकी नागरिकों को ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से एक अधिकृत पत्र लेना अनिवार्य होगा। यह अधिकृत पत्र तीन वर्षों के लिए यूरोपियन यूनियन (ईयू) की ओर से जारी किया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर वो ईयू के 26 देशों की यात्रा नहीं कर पाएंगे।
अभी तक पंजीकरण कराना नहीं था जरूरी
दरअसल, ब्रिटेन के यूरोपीय समुदाय से बाहर निकलने से पहले अमरीकी नागरिकों अथवा यूरोपीय समुदाय के 28 देशों के नागरिकों को इस तरह के अधिपत्र की अभी तक कोई जरूरत नहीं थी। अमरीकी देशों के यात्रियों को सीधे एयरपोर्ट पर पहुंचने पर प्रवेश मिल जाता था। इसके लिए अमरीकी नागरिक यूरोपीय समुदाय के किसी भी देश में जाने के लिए 90 दिनों तक शेनजेन क्षेत्रीय देशों के पर्यटन पर आ-जा सकते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो