scriptEuropean Union: यूरोपीय संघ की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी के टीकाकरण को करीब दो माह के लिए टाला | european union: 70% of adult likely to be vaccinated by july | Patrika News

European Union: यूरोपीय संघ की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी के टीकाकरण को करीब दो माह के लिए टाला

locationनई दिल्लीPublished: Apr 24, 2021 01:54:27 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

रिपोर्ट के अनुसार वॉन डेर लेयेन ने बेल्जियम में फाइजर प्लांट का दौरा किया था। यहां के हालात का जायजा लेकर उन्होंने ऐलान किया।

Ursula Gertrud von der Leyen

Ursula Gertrud von der Leyen

ब्रूसेल्स। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संघ (ईयू) की लगभग 70 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की तारीख को करीब दो माह के लिए टाल दिया है। रिपोर्ट के अनुसार वॉन डेर लेयेन ने बेल्जियम में फाइजर प्लांट का दौरा किया था। यहां के हालात का जायजा लेकर उन्होंने ऐलान किया अब लक्ष्य जुलाई माह तक के लिए आगे कर दिया गया है। ये प्लांट यूरोपीय संघ में अब तक इस्तेमाल होने वाले मुख्य टीके का उत्पदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य जुलाई माह तक के लिए खिसका दिया गया है।
यह भी पढ़ें

कोरोना संकट में ब्रिटेन के पीएम बोरिस जाॅनसन ने भारत की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ

अगले दिनों में इसका समापन करेंगे

उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हम अगले दिनों में इसका समापन करेंगे। यह वायरस के खिलाफ हमारी प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए बूस्टर शॉट्स देने के लिए आवश्यक खुराक को सुरक्षित करेगा। यह वैरिएंट से बचने के लिए अनुकूलित वैक्सीन होगी। वॉन डेर लेयेन के अनुसार यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने साइट की उत्पादन क्षमता को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें

कोविड संकटः चीन के विदेश मंत्रालय का बयान, भारत की मदद के लिए तैयार जिनपिंग सरकार

टीकों के वितरण में तेजी देखने को मिल रही

बॉयोएनटेक और फाइजर की कोशिशों के बल के पर टीकों के वितरण में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे अब विश्वास है कि जुलाई में यूरोपीय संघ में 70 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त खुराक होगी। उन्होंने कहा कि दो विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता की भागीदारी के साथ ये काम बेहतर ढंग से हो सकेगा। उन्होंने संतोष जताया कि यूरोपीय संघ का टीकाकरण अभियान सही दिशा की ओर बढ़ रहा है। आयोग 2022 और 2023 के लिए 18 अरब अतिरिक्त वैक्सीन खुराक की आपूर्ति को पूरा करने में सक्षम होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो