scriptभाजपा विधायक का पुतला जलाया | BJP MLA statue burned | Patrika News

भाजपा विधायक का पुतला जलाया

locationनई दिल्लीPublished: Feb 20, 2016 02:21:00 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

बीजेपी के विधायक कैलाश चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और कैलाश चौधरी के विधानसभा सदस्यता से निलम्बन की मांग की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सहारण के नेतृत्व में शुक्रवार प्रात: 11 बजे अम्बेडकर चौक पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले बीजेपी के विधायक कैलाश चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और कैलाश चौधरी के विधानसभा सदस्यता से निलम्बन की मांग की गई। अम्बेडकर चौक पर बारिश के बावजूद भारी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचे और बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजकुमार गौड़, जिला उपाध्यक्ष कश्मीरीलाल जसूजा, पूर्व सभापति जगदीश जांदू, प्रवक्ता जेएम कामरा, महामंत्री भीमराज डाबी, डिपी सिंह ढिल्लो, सेवादल मुख्य संगठक श्याम शेखावटी, महिला प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री भूपेन्द्र कौर टूरना, महिला कांग्रेस अध्यक्षा नमिता सेठी, सेवादल महिला संगठक राजलता चौधरी सहित प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो