scriptपुराने घर की हो रही थी मरम्मत, तभी बेसमेंट धंसने से निकल आया कुछ ऐसा जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था | Family discover hidden secret under their house | Patrika News

पुराने घर की हो रही थी मरम्मत, तभी बेसमेंट धंसने से निकल आया कुछ ऐसा जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था

Published: Nov 17, 2017 10:56:05 am

Submitted by:

राहुल

अमरीका के पेंसिल्वेनिया में रहने वाली एक महिला के साथ अजीबो-गरीब घटना घटी है

Family discover hidden secret
अमरीका के पेंसिल्वेनिया में रहने वाली एक महिला के साथ अजीबो-गरीब घटना घटी है। अलेक्सेंडरा पौलौस नाम की यह महिला अपना घर पिछले कई सालों से किराए पर देने के बाद अपने परिवार के साथ दूसरे घर में रह रही थी। कई सालों से इस पुराने घर में मरम्मत न हो पाने के कारण महिला ने इसकी मरम्मत कराने के लिए सोचा। इसी वजह से जब इस घर की मरम्मत की जा रही थी कि तभी कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सारे लोग हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: लड़की ने 100 से भी ज्यादा बार किया प्रयास लेकिन नहीं मिली नौकरी, एक चीज़ छिपाई तो हो गई सेलेक्ट

Family discover hidden secret
दरसल अलेक्सेंडरा पौलौस अपने पुराने घर की मरम्मत करा रही थीं, तभी उनके घर का बेसमेंट अचानक धंस गया। पेंसिल्वेनिया के शहर लैंसडाउन में स्थित अपने इस घर को महिला ने किराए पर दिया हुआ था। हालांकि वो समय समय पर इसकी मरम्मत कराती रहती थीं लेकिन इस बार मरम्मत में कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में उन्होंने कभी सामने में भी नहीं सोचा होगा।
Family discover hidden secret
मरम्मत के समय अचानक बेसमेंट धंस गया। बेसमेंट धंसने के बाद महिला और वहां मौजूद लोगों को एक सुरंग नजर आई। इतना सब देखने के बाद उन्होंने मरम्मत कर रहे कर्मियों से और नीचे तक खुदाई करने के लिए कहा। वर्कर जितना आगे तक खोदते गए, वो सुरंग उतना ही बढती गई। दरअसल यह सुरंग अंडरग्राउंड रेलमार्ग था, जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
Family discover hidden secret
हालांकि अलेक्सेंडरा यह कहना है कि उन्होंने बचपन से लोगों से सुना था कि उनके घर के नीचे रेलमार्ग की बात सुनी तो थी लेकिन कोई पुख्ता सबूत न हो पाने के कारण उसपर उन्हें कभी विश्वास नहीं हुआ। अब यह महिला इस सुरंग के रास्ते को बंद करने की जगह वहां एक दरवाजा बनाने की सोच रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो