scriptकोस्टा रीका के पूर्व राष्ट्रपति पर मशहूर मॉडल ने यौन शोषण का लगाया आरोप | Famous model of Costa Rica charged sexual assault on former president | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

कोस्टा रीका के पूर्व राष्ट्रपति पर मशहूर मॉडल ने यौन शोषण का लगाया आरोप

याजमिन मोराल्स ने एक शिकायत दर्ज कर कहा कि एरियस ने साल 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया था।

Feb 11, 2019 / 02:57 pm

Mohit Saxena

president

कोस्टा रीका के पूर्व राष्ट्रपति पर मशहूर मॉडल ने यौन शोषण का लगाया आरोप

कोस्टा रीका। कोस्टा रीका के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरियस पर एक पूर्व ब्यूटी क्वीन ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। याजमिन मोराल्स ने एक शिकायत दर्ज कर कहा कि एरियस ने साल 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया था। एरियस कोस्टा रीका के एक बड़े राजनीतिज्ञ हैं। दो बार राष्ट्रपति का पद संभाल चुके हैं। उनके खिलाफ ऐसी शिकायत आने के बाद आम जनता सन रह गई है।
कई महिलाओं ने भी शिकायतें दर्ज कराईं

गौरतलब है कि यह घटना उस वक्त सामने आई, जब एरियस के खिलाफ कई अन्य महिलाओं ने भी शिकायतें दर्ज कराईं हैं। याजमिन के अनुसार एरियस ने अपने सैन जोस स्थित घर में उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद वह याजमिन से संपर्क करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने लगे। याजमिन का कहना है कि एरियस ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था। वह काफी हैरान रह गईं कि जिस शख्स को लेकर उनके मन में काफी सम्मान था,वो ऐसे करेंगे।
एरियस ने आरोपों को खारिज कर दिया

याजमिन के अनुसार उन्हें एरियस द्वारा ऐसा किए जाने की उम्मीद नहीं थी। वह उन्हें देश के जननायक के रूप में देखती थीं। यौन शोषण के अपराध के लिए एरियस के खिलाफ कई शिकयतें दर्ज कराई गई हैं। कम से कम पांच महिलाओं ने एरियस पर बेहोश करने से लेकर यौन शोषण करने तक का आरोप लगाया है। ब्यूटी क्वीन के मामले को लेकर नई शिकायत सामने आई है। सभी महिलाएं चाहती हैं कि एरियस के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं पूर्व राष्ट्रपति ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। एरियस का कहना है कि उन्होंने कभी किसी महिला के साथ गलत हरकत नहीं की।
मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की

एरियस पहले 1986-90 वर्ष तक राष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं। इसके बाद वह दोबारा साल 2006-10 तक इस पद पर रहे हैं। वह वर्तमान में उस फाउंडेशन के हेड हैं जो शांति और निरस्त्रीकरण के प्रचार का काम करती है। एरियस के वकील का कहना है कि 78 वर्षीय एरियस ने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Miscellenous World / कोस्टा रीका के पूर्व राष्ट्रपति पर मशहूर मॉडल ने यौन शोषण का लगाया आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो