script

एक चिड़िया ने अपनी साथी को यूँ कहा अलविदा, तस्वीरें ऐसी जो बिना कुछ कहे भावुक कर देंगी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 30, 2017 11:24:21 am

Submitted by:

Ravi Gupta

चिरौटे की इस प्रेम कहानी ने लाखों लोगों को भावुक और सोचने पर मजबूर कर दिया।

Sparrow

नई दिल्ली। आप फिल्मों की लव स्टोरी के बिचड़ते जोड़े को देखकर कभी न कभी तो रोए ही होंगे, किसी ना किसी प्रेम कहानी ने आपको भावुक तो ज़रूर ही किया होगा। इसी तरह प्यार की भावना सब में होती है चाहें वह जानवर हो या इंसान। सबके पास दिल होता बस फर्क आकार में होता है भावनाएं सब में होती हैं अपनों से बिचड़ने का गम हर किसी को रुला जाता है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी है जिसने सबको भावुक कर दिया। कहानी एक चिड़िया और चिरौटे के बिचड़ने की है। वो कहते हैं ना किसी प्रेम कहानी का कभी कोई सफल अंत नहीं होता। ऐसा ही हुआ इस चिड़िया जोड़े के साथ।

Sparrow
चिड़िया चिरौटे की इस प्रेम कहानी को एक फोटोग्राफर नें इतने प्यारे तरीके से दुनियां के सामने पेश किया की यह कहानी सबको भावुक कर गई। फोटोग्राफ़र नें चिड़िया और चिरौटे की विरह-वेदना को इस कदर अपने कैमरा में कैद किया जिसने उन लोंगों की सोच बदलकर रख दी जो यह सोचते थे की जानवरों में कोई भावना नहीं होती।

एक चिड़िया ज़मीन से कुछ दूरी पर उड़न भर रही थी वह सड़क पर गाड़ियों के बराबर उड़ रही थी, फोटोग्राफर को लग गया के कुछ होने वाला है उसने अपना कैमरा ऑन कर दिया तभी एक तेज़ आती गाड़ी नें उस चिड़िया को टक्कर मार दी चिड़िया घयल होकर ज़मीन पर गिर गई। फिर चिरौटे नें जो किया उसे कोई सोच भी नहीं सकता।

Sparrow

चिरौटे से उसका दर्द देखा ना गया वो तुरंत उसकी मदत के लिए पहुँच गया। चिरौटे का दुख उसकी शकल पर साफ़ दिख रहा था, दुखी होने के बावजूद बिना हार मेने चिड़ा लगातार उसके लिए कुछ ना कुछ खाने को ला रहा था, मनो उसे समझ ही में नहीं आ रहा हो के वह इस स्थिति में क्या करे लेकिन वो हैरान परेशान खाना समेट कर लता रहा, उतने में ही चिड़िया नें सांस लेने बंद कर दिया था। चिरौटे को जब पाता चल गया चिड़िया नें सांस लेने बन्द कर दिया है वह मर चुकी है, वह उसके मृत शारीर को सड़क से बहार करने की कोशिश में जुट गया लेकिन उसकी सारी कोशिशें नाकाम रहीं।

Sparrow
चिरौटे के यह जान जाने के बाद की चिड़िया अब नहीं रहीं वह गुस्से में पंख फड़फड़ाने लगा। जब चिरौटे को लगा की उसके बुलाने पर भी चिड़िया नहीं उठी तब वह दुख में असहाय होकर चिड़िया के पास बैठ गया। अपनों को खोने का डर कहीं न कहीं हम सबके दिल में होता है। यह तस्वीरें एक चिरौटे की व्यथा को दिखाती हैं। इन तस्वीरों को खींचने वाले फोटोग्राफर ने फ्रांस के एक अखबार को इसकी कॉपी बेच दी जिसे अखबार में छापा गया। चिरौटे की इस प्रेम कहानी ने लाखों लोगों को भावुक और सोचने पर मजबूर कर दिया।

 

ट्रेंडिंग वीडियो