scriptAustralia में एक महीने बाद Coronavirus से मौत का पहला मामला, संक्रमितों का आंकड़ा 7500 के पार | First Death After More Than A Month In Australia due To Coronvirus | Patrika News

Australia में एक महीने बाद Coronavirus से मौत का पहला मामला, संक्रमितों का आंकड़ा 7500 के पार

locationनई दिल्लीPublished: Jun 24, 2020 03:54:13 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 103 हो गई, कुल संक्रमितों की संख्या 7,521 है
मौत का नया मामला विक्टोरिया राज्य से आया है। यहां पर 80 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव (Coronapositive) पाया गया।

australia corona case

ऑस्ट्रेलिया में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में बीते कई हफ्तों से कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या पर लगाम लगी हुई है। मगर बुधवार को एक महीने के अधिक समय के बाद कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही देश में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 103 हो गई। वहीं संक्रमितों की संख्या 7,521 हो गई है। ऑस्ट्रेलिया में अब तक इस महामारी की रोकथाम के लिए जरूरी पाबंदिया लगाई गई हैं। यहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग (Social distancing) का पालन कर रहे हैं, साथ ही कुछ जगहों पर लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है।
बीते 24 घंटों में 30 नए मामले आए

मौत का नया मामला विक्टोरिया राज्य से आया है। यहां पर 80 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया में बीते 24 घंटों में संक्रमण के सिर्फ 30 नए मामले समाने आए हैं। इनमें से 20 मामले विक्टोरिया और 10 न्यू साउथ वेल्स में सामने आए हैं।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयार

क्वींसलैंड में लगातार सातवें दिन होने के बाद कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया। विक्टोरिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रेट सटन के अनुसार लोगों के अस्पताल में भर्ती होने का खतरा है। राज्य में अब भी 141 लोग संक्रमित हैं। इनके संपर्क में आए हजार से अधिक लोगों की जांच जारी है।
स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया में किसी भी देश की तरह तैयार है। लेकिन उन्होंने मेलबर्न में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को भी कहा।
ऑस्ट्रेलिया के रिसर्चर्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की

दुनियाभर के वैज्ञानिक इस वक्त कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और उसका इलाज निकालने में लगे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के रिसर्चर्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने सुपरकंप्यूटर की मदद से एक एंटी वायरल दवा को कोरोना से बचाने में उपयोगी पाया है। इस टीम ने एक ऐंटी वायरल दवा खोजने का दावा किया है। ये COVID-19 के इन्फेक्शन से बचा सकती है।
वायरस तेजी से फैल रहा

डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ( Tedros Adhanom) के अनुसार दुनिया अभी भी एक खतरनाक दौर में है। वायरस तेजी से फैल रहा है और यह अभी भी घातक बना हुआ है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के आंकड़ों में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। संक्रमण के कारण अब तक 480,242 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 9,377,609 हो गया है। अब तक 5,065,166 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो