script

बोलीवियाः राष्ट्रपति की पूर्व गर्लफ्रेंड तैयार कर रही थी ‘फर्जी बेटा’!

Published: Jun 13, 2016 10:58:00 am

Submitted by:

Abhishek Tiwari

हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं बताई गई है, प्रोसिक्यूटर रेमिरो ग्यूरेरो ने बताया कि राष्ट्रपति की पूर्व गर्लफ्रेंड गैब्रिएला जपाटा पर इसका शक की सूई घूमी है।

Bolivian President

Bolivian President

सुक्रे। बोलीविया के राष्ट्रपति के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश में पांच लोगों को गिपफ्तार किया गया है। दरअसल ये लोग एक बच्चे को राष्ट्रपति इवो मोराले का बेटा साबित करने के लिए ट्रेनिंग दे रहे थे।

इस मामले को पूरे फिल्मी अंदाज में अंजाम देने की कोशिश चल रही थी। एक अंग्रेजी बेवसाइट की खबर के मुताबिक लड़के को बताया गया कि उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च उठाया जाएगा और जमीन दी जाएगी। इसके अलावा लड़के के परिवार को 15000 डॉलर(करीब 10 लाख रुपये) देने की भी बात कही गई।

हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं बताई गई है। प्रोसिक्यूटर रेमिरो ग्यूरेरो ने बताया कि राष्ट्रपति की पूर्व गर्लफ्रेंड गैब्रिएला जपाटा पर इसका शक की सूई घूमी है।

बोलीविया के पहले स्वदेशी राष्ट्रपति मोराले के बारे में कहा जाता है कि पूर्व गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला जपाटा से उनका एक बेटा था, जिसकी मौत हो गई थी। अब ऐसी खबरें आ रही है कि जपाटा एक नए बच्चे को ट्रेंड कर उसे राष्ट्रपति का बच्चा साबित करना चाहती है।

आपको बता दें कि एक चाइनीज इंजिनियरिंग ग्रुप की पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय जपाटा पर आरोप लगा था कि उसने राष्ट्रपति से अपने रिश्तों के कारण अपनी कंपनी को 560 मिलियन डॉलर का सरकारी कॉन्ट्रैक्ट दिलवाया। इस मामले में मोराले की काफी आलोचना हुई थी, हालांकि बाद में उन्हें बेकसूर माना गया था।

इवो मोराले 2006 से बोलीवीया के राष्ट्रपति पद पर कार्यरत है। मोराले का कार्यकाल 2020 में समाप्त होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो