scriptऑस्ट्रेलिया में बाढ़ के बाद पैदा हुई भयानक स्थिति, सड़कों-पेड़ों पर घूम रहे हैं मगरमच्छ | Flood in australia results crocodile walking on the roads | Patrika News

ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ के बाद पैदा हुई भयानक स्थिति, सड़कों-पेड़ों पर घूम रहे हैं मगरमच्छ

Published: Feb 08, 2019 03:30:57 pm

Submitted by:

Shweta Singh

ऑस्ट्रेलिया में मॉनसून के वक्त में भारी बारिश होती है लेकिन हाल में हो रही बरसात सामान्य से काफी ज्यादा है।

Flood in australia results crocodile walking on the roads

ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ के बाद पैदा हुई भयानक स्थिति, सड़कों-पेड़ों पर घूम रहे हैं मगरमच्छ

टाउंसविले। ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वीन्सलैंड में इस साल सदी की सबसे भयानक बाढ़ आई है। इस दौरान बाढ़ के कारण उफान पर आई नदियों का पानी सड़कों पर भर रहा है। नतीजन वहां के उत्तरपूर्वी हिस्से के हजारों निवासियों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। चारो तरफ पानी के बाद अब हालत ये है कि वहां के पेड़ों और सड़कों पर दिनदहाड़े ही मगरमच्छ पर अपना कब्जा जमाते नजर आ रहे हैं।

500 से ज्यादा घरों में घुस गया है पानी

आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में मॉनसून के वक्त में भारी बारिश होती है लेकिन हाल में हो रही बरसात सामान्य से काफी ज्यादा है। मगरमच्छों के इस तरह घूमने के कारण वहां के स्थानीय लोगों को छतों पर छिपकर अपनी जान बचानी पड़ रही है। भारी बारिश की वजह से स्थिति बेहद खराब हो चुकी हैं, टाउंसविले के 500 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। वहीं कुल मिलाकर 20 हजार से अधिक घरों के प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहां के मुंदिन्गबुरा इलाके में कई लोगों ने मगरमच्छ को पानी से बाहर अलग-अलग रास्तों पर चलते देखा है।

Flood in </figure> Australia results <a  href=crocodile walking on the roads” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/08/crocks_in_aus_4103545-m.jpg”>सोशल मीडिया के माध्यम से राहत की गुहार

जानकारी के मुताबिक हालत अभी सुधरने की कम ही उम्मीद है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के और बिगड़ने की आशंका जताई है। इस दौरान वहां के कई निवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से राहत की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि बीते करीब हफ्तेभर से शहर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं एक अधिकारी के मुताबिक पानी की धार तेज होने के कारण कई लोगों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो