scriptरफाल सौदे में कोई घोटाला नहीं, ट्वीट की बजाय तथ्यों पर दिया जाए ध्यान: फ्रांसीसी राजदूत | France Ambassador Alexandre Ziegler says to look at facts about rafale | Patrika News

रफाल सौदे में कोई घोटाला नहीं, ट्वीट की बजाय तथ्यों पर दिया जाए ध्यान: फ्रांसीसी राजदूत

locationनई दिल्लीPublished: Nov 29, 2018 12:57:25 pm

रफाल सौदे से जुड़े एक सवाल के जवाब में फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि बेहतर होगा लोग ट्वीट की बजाय तथ्यों पर गौर करें

rafale jet

रफाल सौदे में कोई घोटाला नहीं, ट्वीट की बजाय तथ्यों पर दिया जाए ध्यान: फ्रांसीसी राजदूत

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस दोनों के बीच साझा सहयोग’ और आपसी विश्वास पर बल देते हुए भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंड्र जिग्लर ने लोगों से ट्वीट की बजाय तथ्यों को देखने के लिए कहा है। रफाल सौदे से जुड़े एक सवाल के जवाब में फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि बेहतर होगा लोग ट्वीट की बजाय तथ्यों पर गौर करें। भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंड्र जिग्लर ने बुधवार को कहा कि रफाल सौदे में कोई घोटाला नहीं हुआ है।
काबुल में हाई सिक्योरिटी सुरक्षा परिसर में तालिबान का हमला, 10 लोगों की मौत

ट्वीट की बजाय तथ्यों पर दिया जाए ध्यान

भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंड्र जिग्लर ने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों के बीच साझा सहयोग और विश्वास पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से तथ्यों को देखने के लिए कहा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “क्या घोटाला है? आप सिर्फ और सिर्फ तथ्यों को देखें, ट्वीट्स पर मत जाइए। यह मेरी एकमात्र सिफारिश है। इस सौदे में कोई घोटाला नहीं है। उन्होंने कहा कि डिफेन्स के क्षेत्र में आप दोनों देशों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें, ट्रस्ट को देखें जो एयरोनॉटिक्स में हमारे दोनों देशों के बीच बनाया गया है। राफले सौदे के कारण एचएएल में संभावित नौकरियों के जाने के बारे में की राजनीतिक टिप्पणियों पर एक सवाल का उत्तर देते हुए जिग्लर ने कहा, “क्या एचएएल ने अभी तक कोई टिप्पणी की है ? क्या उन्होंने आपको बताया कि उन्होंने नौकरियां खो दी हैं? मुझे नहीं पता कि संभावित नौकरियां क्या हैं।”

Video: ISRO ने लॉन्च किया अपना तीसरा लंबा मिशन, 30 सैटेलाइट्स का हुआ प्रक्षेपण

अहम सहयोगी हैं भारत और फ्रांस

राजदूत ने कहा किएयरो इंडिया में सभी प्रमुख फ्रांसीसी कंपनियां भाग ले रही हैं। यह कार्यक्रम बेंगलुरू में 20-24 फरवरी के लिए निर्धारित है। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस पुराने रक्षा सहयोगी हैं। लगभग सभी प्रमुख फ्रेंच प्रतिष्ठान भारत में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा,” हमने भारत के साथ लंबे समय से सहयोग किया है। एयरबस, थाल्स, डेसॉल्ट जैसी कंपनियां इस देश में सोर्सिंग कर रही हैं। दशकों से प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण हो रहा है। भारत और फ्रांस के बीच यह बहुत ही ऐतिहासिक सहयोग है।”

ट्रेंडिंग वीडियो