scriptफ्रांस: राजधानी पेरिस के करीब पुलिस मुख्यालय में हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत | France: Knife Attack at Paris Police Headquarters Leaves at Least 4 Officers Dead | Patrika News

फ्रांस: राजधानी पेरिस के करीब पुलिस मुख्यालय में हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 03, 2019 11:11:23 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दोपहर के करीब एक बजे के आस-पास पुलिस मुख्यालय पर अज्ञात हमलावर ने किया हमला
घटना के बाद पुलिस मुख्यालय के करीब के सभी मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है

paris.jpg

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में अज्ञात हमलावर ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। हमलावर ने राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय को ही निशाना बनाते हुए यह हमला किया है। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुलिस मुख्यालय के अंदर घुसकर अधिकारियों पर चाकू से अचानक हमला कर दिया। पेरिस पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हमला राजधानी के करीब नोट्रे-डेम कैथेड्रल के पास हुआ है।

Video: पेरिस में येलो वेस्ट आंदोलन हुआ उग्र, पुलिस ने दागे आंसु गैस के गोले

फ्रांसीसी पुलिस संघ के अधिकारियों ने बताया है कि हमलावर को मार गिराया गया है। जबकि मीडिया रिपोर्ट में इस बात को कहा जा रहा है कि हमलावर घायलों में से एक था और गंभीर रूप से घायल है। हमलावर के साथ अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

pariss.jpg

सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशन बंद

इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद पेरिस परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा है कि पुलिस मुख्यालय के निकटतम सभी मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पेरिस पुलिस मुख्यालय के आसपास की जगह को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर के करीब 1 बजे अंजाम दिया गया।

सेंट्रल पेरिस में एक बेकरी के पास धमाका, कई लोगों के घायल होने की सूचना

रिपोर्ट में बताया गया है कि हमलावर पुलिस मुख्यालय में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था और जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल हमले की पीछे उसका क्या मकसद था, इसका पता नहीं चल सका है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो