scriptभारत के कहने पर फ्रांस की संसद मेें पीओके के राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द | France parliament stop POK president program | Patrika News

भारत के कहने पर फ्रांस की संसद मेें पीओके के राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द

Published: Oct 03, 2019 03:31:09 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

भारत हर कदम पर पाकिस्तान पर कूटनीतिक जीत दर्ज कर रहा है
पीओके के राष्ट्रपति मसूद खान का एक कार्यक्रम होना था

pok
नई दिल्ली। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार विश्व के विभिन्न मंचों से अपनी आवाज उठा रहा है। मगर उसके कपटी बोल को कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। वहीं भारत हर कदम पर पाकिस्तान पर कूटनीतिक जीत दर्ज कर रहा है। इस बार भारत ने एक बार फिर पाक को मात दी है। भारत के विरोध के बाद फ्रांस में पीओके के राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द हो गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1179602549948551168?ref_src=twsrc%5Etfw

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस की संसद में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के राष्ट्रपति मसूद खान का एक कार्यक्रम होना था, लेकिन भारत ने इस कार्यक्रम को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इस कारण फ्रांस में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति मसूद खान का कार्यक्रम रद्द हो गया। मसूद खान को फ्रांस की संसद में एक कार्यक्रम करना था। मगर भारत के विरोध के कारण वो कार्यक्रम रद्द हो गया।

राजधानी पेरिस में भारतीय दूतावास ने फ्रांस के विदेश मंत्रालय को एक निर्देश जारी किया था। इसके बाद पीओके के राष्ट्रपति को कार्यक्रम को रोक देना पड़ा। वहीं इससे पहले पाक के पीएम इमरान खान दुनिया में कई बार कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं। विश्व में उन्हें इस मुद्दे पर जरूरी समर्थन हासिल नहीं हो सका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो