scriptफ्रांस की अमरीका को चेतावनी, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें ट्रंप | France warns Trump not to interfere in internal politics | Patrika News

फ्रांस की अमरीका को चेतावनी, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें ट्रंप

locationनई दिल्लीPublished: Dec 10, 2018 09:06:05 am

फ्रांस ने अमरीका के बयान की निंदा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतवानी दी है।

USA-France

फ्रांस की अमरीका को चेतावनी, आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप न करें ट्रंप

पेरिस। फ्रांस ने अमरीका को चेतवानी दी है कि वह उसके आतंरिक मामले में हस्तक्षेप न करे। संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हिंसक हो रहे ‘येलो वेस्ट’ प्रोटेस्ट पर फ्रांसीसी सरकार की आलोचना के दो दिन बाद फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन ने अमरीकी राष्ट्रपति को फ्रांस के आंतरिक मामलों में दखल न देने की चेतावनी दी है। शनिवार को ट्रंप ने फ्रांस में चल रहे येलो वेस्ट विरोध प्रदर्शन की निंदा की थी। ट्रंप ने इसे हास्यास्पद और बेहद महंगा कहा था और इसे पेरिस समझौते से जोड़ दिया था।

ट्रंप को जवाब

ट्रंप के ट्वीट के जवाब में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन ने कहा, “मैं डोनाल्ड ट्रंप को बता रहा हूं। हम अमरीकी बहस में हिस्सा नहीं लेते हैं, हम एक राष्ट्र का जीवन जीते हैं। बेहतर है ट्रंप फ्रांसीसी राजनीति में हस्तक्षेप न करें।” फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि फ्रांस अमरीका की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करता है इसलिए अमरीका को भी ऐसा ही करना चाहिए। बता दें कि ट्रंप ने येलो वेस्ट के साथ ही पेरिस समझौते की भी आलोचना की थी। ट्वीट कर हुए ट्रंप ने कहा था, “पेरिस समझौता पेरिस के लिए बहुत अच्छा काम नहीं कर रहा है। पूरे फ्रांस में विरोध प्रदर्शन और दंगे हो रहे हैं।” इनके जवाब में विदेश मंत्री ड्रियान ने कहा कि अधिकांश अमरीकी नागरिक पेरिस समझौते से बाहर निकलने के फैसले पर ट्रंप से नाखुश हैं।

अशांत है फ्रांस

बता दें कि हाल ही के हफ्तों में फ्रांसीसी सरकार के खिलाफ विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर असंतोष के चलते येलो वेस्ट विरोध प्रदर्शन शुरू हुए हैं। शनिवार और रविवार को भी इस श्रृंखला में बड़े विरोध प्रदर्शन आयोजित हुए। हजारों प्रदर्शनकारियों को गिलेट्स जैउन्स और पीले फ्लोरोसेंट वेट्स को देखते हुए देखा गया जो कि एक आंदोलन का प्रतीक हैं। इसके चलते पेरिस में प्रतिष्ठित एफिल टॉवर समेत फ्रांस के कई स्मारक बंद रहे। अधिकारियों ने पिछले हफ्ते की हिंसा की दोहराये जाने की आशंका जताई है। फ्रांसीसी राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस मामले पर आज कोई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो