scriptCoronavirus: फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत को हरसंभव मदद की पेशकश की, कहा-इस संघर्ष में हम आपके साथ | French President Emmanuel Macron says he will help Indian people | Patrika News

Coronavirus: फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत को हरसंभव मदद की पेशकश की, कहा-इस संघर्ष में हम आपके साथ

locationनई दिल्लीPublished: Apr 23, 2021 01:49:36 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने कहा कि वे कोविड-19 (Covid-19) के दोबारा बढ़ते मामलों का सामना कर रहे भारतीयों को एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं।

Emmanuel Macron

Emmanuel Macron

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के संक्रमण की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए फ्रांस ने मदद का हाथ बढ़ाया है। यहां पर मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और हालात बेकाबू हो चुके हैं। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप से निपटने में भारत की हरसंभव मदद की पेशकश की है।
यह भी पढ़ें

Coronavirus के नए मामलों ने फिर छुआ रिकॉर्डतोड़ आंकड़ा, 24 घंटों में 3.32 लाक से ज्यादा नए मामले आए सामने

कोरोना से जंग में फ्रांस भारत के साथ: इमैनुएल

इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने कहा कि वे कोविड-19 (Covid-19) के दोबारा बढ़ते मामलों का सामना कर रहे भारतीयों को एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं। इस संघर्ष में फ्रांस उनके साथ है। इस महामारी ने अब किसी देश नहीं छोड़ा है। हम आपको मदद करने के लिए तैयार हैं।
10 दिन क्वारंटीन करने का निर्णय

गौरतलब है कि भारत में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण फ्रांस ने भारत से आने वाले लोगों को 10 दिनों तक का क्वारंटीन करने का निर्णय लिया है। वहीं ब्रिटेन, पाक और कनाडा ने भारत को रेड लिस्ट में डाल दिया है। भारत से आने वाले विमानों पर रोक लगा दी है।
Read more: मुंबई : अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 13 मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में 3 लाख 32 हजार 730 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए हैं। वहीं करीब 2263 लोगों की जान गई। इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 हो चुकी है। वहीं 1 लाख 86 हजार 920 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
देश में एक्टिव केस 24 लाख के पार

एक आंकड़े के अनुसार, देशभर में अब तक कोविड-19 से 1 करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों में स्वस्थ होने की दर में लगातार गिरावट आ रही है। यह 83.92 प्रतिशत रह गई है। इसके साथ ही एक्टिव मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में 24 लाख 28 हजार 616 लोगों का इलाज जारी है। इस समय कुल संक्रमितों की संख्या का 14.93 फीसदी तक है। वहीं 2263 लोगों की जान गई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 तक पहुंच चुकी है। 1 लाख 86 हजार 920 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो