scriptजी-20 देशों के नेताओं को साहसिक कदम उठाने की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख | G-20 countries need to take bold steps: UN chief | Patrika News

जी-20 देशों के नेताओं को साहसिक कदम उठाने की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

Published: Nov 29, 2018 01:04:39 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतरेस ने कहा, प्रदूषण के कारण लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है

gutres

जी-20 देशों के नेताओं को साहसिक कदम उठाने की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेस इस सप्ताह होने जा रहे जी—20 समूह के सम्मेलन से पहले सदस्य देशों को जलवायु परिवर्तन और असमानता से होने वाली समस्याओं को लेकर असरदार कदम उठाने का संदेश दिया है। गौरतलब है कि हमारे वातावरण ओजोन लेयर की परत दिन पर दिन घटती जा रही है। इसके कारण वातारण में हर तापमान बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण प्रदूषण है। पूरी दुनिया प्रदूषण को कम करने की वकालत कर रही है। खासकर चीन और भारत दोनों इस समस्या से परेशान है।
सभी देशों को मिलकर काम करना अनिवार्य

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जी-20 समूह की बैठक में हिस्सा लेने जाने से पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बुधवार को मीडिया से कहा कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए सभी देशों का मिलकर काम करना अनिवार्य है। गुतारेस ने चेताया कि जलवायु में परिवर्तन के चलते हम उथल-पुथल वाली और अस्थिर दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि जो वैश्वीकरण में पीछे छूट गए हैं, वे सरकारों और संस्थाओं में भरोसा खो रहे हैं। असमानता और व्यापक होकर बढ़ रही है, व्यापार विवाद बढ़ रहे हैं और भूराजनैतिक तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर और दबाव डाल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो