scriptभारत दौरे पर होंगी जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल, बड़े ऐलान की उम्मीद | German Chancellor Angela Merkel will be on a visit to India | Patrika News

भारत दौरे पर होंगी जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल, बड़े ऐलान की उम्मीद

locationनई दिल्लीPublished: Oct 24, 2019 08:23:03 am

Submitted by:

Mohit Saxena

इससे पहले एंजेला मार्केल 2017 में भारत आई थीं
किसी तरह के बड़े समझौते की घोषणा कर सकती हैं

merkel
नई दिल्ली। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक भारत के दौरे पर होंगी। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। यह यात्रा तीन दिवसीय होगी। इससे पहले एंजेला मार्केल 2017 में भारत आई थीं। बताया जा रहा है कि यह यात्रा काफी अहम हो सकती है।
पूरी दुनिया में मंदी का दौर चल रहा है। ऐसे में इस यात्रा से उम्मीद लगाई जा रही है कि मर्केल किसी तरह के बड़े समझौते की घोषणा कर सकती है। अर्थव्यवस्था को लेकर किसी बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। पीएम मोदी के लिए इस समय निवेश बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। हाल ही में उनकी अमरीकी यात्रा का उद्देश्य भारत में अधिक से अधिक निवेश को बढ़ावा देना है।
जर्मनी के चांसलर पद पर 2005 से मौजूद एंजेला मार्केल दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली हस्ती हैं। उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला भी कहा जाता है वह बेहद ही साधारण जीवन जीती हैं। माना जाता है कि उन्होंने शासकीय सुविधाओं का लाभ ना के बराबर उठाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो