scriptगूगल ने डूडल बनाकर मनाई बर्लिन की दीवार गिरने की 30वीं वर्षगांठ मनाई | Google made doodle on Berlin wall | Patrika News

गूगल ने डूडल बनाकर मनाई बर्लिन की दीवार गिरने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

locationनई दिल्लीPublished: Nov 09, 2019 01:00:57 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

गिरी दीवार के सामने दो परिजनों को गले मिलते दिखाया गया
डूडल को बर्लिन के गेस्ट आर्टिस्ट मैक्स गुथर ने बनाया है

google
नई दिल्ली। बर्लिन की दीवार गिरने की 30वीं वर्षगांठ को गूगल ने डूडल बनाकर मनाई। इसमें गिरी दीवार के सामने दो परिजनों को गले मिलते दिखाया गया है। डूडल को बर्लिन के गेस्ट आर्टिस्ट मैक्स गुथर ने बनाया है। इसमें एक पुरुष और महिला को दीवार गिरने के बाद गले मिलते हुए दिखाया गया है।
डूडल में दंपति एक दीवार के बीच में गले लगते है जिसे बीच में खींचा गया है। 1989 में आज ही के दिन बर्लिन की दीवार पर भीड़ ने ‘तोर औफ!’ (गेट खोलो) के नारे लगाए थे। गूगल के अनुसार एक सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जल्दबाजी में पत्रकारों और टीवी दर्शकों को एक आधिकारिक प्रवक्ता ने गलत सूचना दी कि पूर्वी जर्मनी, पूर्वी और पश्चिमी बर्लिन के बीच मुफ्त यात्रा की अनुमति देगा।
गूगल ने आगे कहा कि घंटों के भीतर, दीवार पर एक विशाल भीड़ एकत्र हो गई। मध्यरात्रि से कुछ समय पहले बॉर्नहोल्मर स्ट्रीट चौकी के प्रभारी अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की उपेक्षा की और गेट खोलने का आदेश दिया। इस बात की सूचना सभी को मिल गई और अगले कुछ दिनों में 20 लाख से भी ज्यादा लोगों ने जर्मन ने सीमा पार की और दीवार को गिरा दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो