scriptHaiti: 400 से अधिक कैदी जेल तोड़कर भागे, हिंसक झड़प में 25 कैदियों की मौत | Haiti: More than 400 prisoners break into jail, 25 prisoners die in violent clash | Patrika News

Haiti: 400 से अधिक कैदी जेल तोड़कर भागे, हिंसक झड़प में 25 कैदियों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 27, 2021 09:37:16 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

बताया जा रहा है कि जेल तोड़कर 400 से अधिक कैदी भाग गए। इस दौरान हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई।
मारे जाने वाले लोगों में एक शक्तिशाली गैंग का सरदार और जेल निदेशक भी शामिल है।

aa.jpg

Haiti: More than 400 prisoners break into jail, 25 prisoners die in violent clash

पोर्ट-ओ-प्रिंस। कैरिबियन देश हैती (Haiti) में एक बार फिर से जेल तोड़कर कैदियों के भागने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जेल तोड़कर 400 से अधिक कैदी भाग गए। इस दौरान हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई। मारे जाने वाले लोगों में एक शक्तिशाली गैंग का सरदार और जेल निदेशक भी शामिल है। यह घटना गुरुवार को राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के बाहरी इलाके में क्रॉक्स-डेस-बुकेट्स जेल में घटित हुई थी।

बता दें कि यह हैती की एक दशक में घटी सबसे बड़ी और घातक घटना मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि जेल से भगाने के लिए गैंग लीडर अर्नेल जोसेफ को इस घटना को अंजाम दिया गया था। 2019 में जोसेफ की गिरफ्तारी से पहले तक दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आरोपों में वांछित भगोड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसके पैरों में जेल की चेन थी और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर भगाकर ले जाया गया।

हैती: अमरीकी NGO में लगी भीषण आग, अनाथालय में 15 बच्चों की मौत

जोसेफ के भागने के एक दिन बाद उसे एक चेकप्वांइट पर देखा गया। पुलिस प्रवक्ता गैरी डेसोर्स ने बताया कि जब जोसेफ को देखा गया तो उसने पुलिसवालों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जोसेफे को मार गिराया। जोसेफ पोर्ट-ओ-प्रिंस स्थित गांग डी एडियो और अन्य समुदायों पर शासन करता था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zlosb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो