scriptपहाड़ियों में रहता है ये खतरनाक शिकारी, अदृश्य होकर कर देता है शिकार को लहूलुहान | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

पहाड़ियों में रहता है ये खतरनाक शिकारी, अदृश्य होकर कर देता है शिकार को लहूलुहान

6 Photos
6 years ago
1/6

तस्वीर देखकर आप अंदाजा नहीं लगा पा रहे होंगे की ये है क्या चीज आपको नजर आ रही होंगी तो बस इसकी आंखें, है ना? यह खतरनाक शिकारी बर्फीली पहाड़ियों में छिपकर रहता है।

2/6

लेकिन शायद आपको नहीं पता ये दुनिया में एक ऐसा उल्लू है जिसे सुभ भी दिखाई देता है, बर्फीले पहाड़ों में इसे दिन में भी देखा जा सकता है। इसका नाम स्नोई आउल है। यह सामान्य सामान्य दिखने वाला आउल बाकियों से इसी कारण अलग है और आकर्षक है। इसका रंग पूरी तरह से सफेद होता है।

3/6

इसका शिकार करने का तरीका ऐसा है की हर कोई चकमा खा जाए। असल में, ये एक कुछ नही एक उल्लू है। जैसा की आप जानते हैं उल्लू एक ऐसा पक्षी है जो दिन के मुकाबले रात में ज्यादा देखा पाता है। यह ज्यादातर बर्फीले इलाके और टुंड्रा प्रदेश में पाया जाता है। बर्फ जैसे सफेद रंग का होने की वजह से इसे 'स्नोई आउल' कहा जाता है।

4/6

सामान्य रूप से इसका आकार 52 से 71 सेमी का होता है। मादा 'स्नोई आउल' की अपेक्षा नर अधिक सफेद और सुंदर दिखता है। आपको बता दें ये आर्कटिक, कनाडा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में पाया जाता है।

5/6

'स्नोई आउल' दिन में भी आसानी से देख सकता है। इस वजह से यह पूरे दिन आसानी से अपना सभी काम करता है। सामान्य तौर पर उल्लू दिन में सोता है और रात में जागता है।

6/6

ये चूहा, गिलहरी, खरगोश, अलग-अलग पक्षियों के साथ-साथ मछलियों आदि का शिकार करता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.