scriptकैमरून में भारी बारिश का तांड़व, भूस्खलन में 42 की मौत | Heavy rain in Cameroon, 42 dead in landslide | Patrika News

कैमरून में भारी बारिश का तांड़व, भूस्खलन में 42 की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 31, 2019 06:33:17 pm

Submitted by:

Anil Kumar

भारी बारिश के बाद भूस्खलन में कई लोग लापता
कैमरून में भारी बारिश से पड़ोसी देश नाइजीरिया भी प्रभावित

camroon.jpg

बाफोउसाम। अफ्रीका के कई देश में हाल के दिनों में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इसी कड़ी में अफ्रीकी देश कैमरून में भी भारी बारिश ने तांडव मचाया है।

कैमरून के पश्चिमी शहर बाफोउसाम में लगातार भारी बारिश के बाद भूस्खलन में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। इसमें दर्जनों घर तबाह हो गए हैं और कई लोग घायल भी हैं, तोई कई लापता हैं।

जापान: बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुई जिंदगियां, अब तक 10 मौत; कई लापता

एक स्थानीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन में लापाता हो गए लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

camroonn.jpeg

भारी बारिश से नाइजीरिया भी प्रभावित

कैमरून रेडियो टेलीविजन (CRTV) की ओर से एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि अभी तक 42 शवों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया था कि भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है।

वेस्ट रीजन के एक स्थनीय अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं घटी हैं और उसमें कई मकान तबाह हुए हैं। जो भी मकान बर्बाद हुए हैं वह सभी पहाड़ी किनारे बने थे और ये सभी क्षेत्र खतरे वाला है।

म्यांमार: भयंकर भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक 48 की मौत, बाढ़ के कारण आई आपदा

बता दें कि कैमरून में लगातार हो रही बारिश के कारण पड़ोसी देश नाइजीरिया भी प्रभावित है। कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मालूम हो कि बाफोउसाम वेस्ट रीजन की राजधानी है जो कि देश की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो