scriptसूडान: भीषण बारिश के कारण सात की मौत, मुख्यमार्ग से टूटा सड़कों का संपर्क | Heavy rain in Sudan causes many loss | Patrika News

सूडान: भीषण बारिश के कारण सात की मौत, मुख्यमार्ग से टूटा सड़कों का संपर्क

locationनई दिल्लीPublished: Aug 14, 2019 12:48:13 pm

Submitted by:

Shweta Singh

सूडान में इस वक्त भारी बारिश का कहर जारी है
गीजीरा प्रांत के कई इलाकों में बारिश के कारण सात की जा चुकी है जान

Flood in Sudan

खार्तूम। दुनियाभर के कई हिस्सों में भीषण बारिश के कारण भारी तबाही हो रही है। इसी कड़ी में मध्य सूडान के कई प्रांतो में भी कुदरत ने कहर बरपाया है। जानकारी के मुताबिक वहां के गीजीरा प्रांत के कई इलाकों में भीषण बारिश हो रही है। इसके चलते हुए हादसों में करीब सात लोगों की मौत हुई है।

बारिश के कारण कई मौत

वहां की समाचार एजेंसी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन हादसों में दो अन्य घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि, ‘रूफा शहर में छह लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मंगलवार को गीजीरा प्रांत के जुर्ग उम सईद गांव में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट की माने तो भारी बारिश ने राज्य के दस गांवों को प्रभावित किया है। यहां के कई घर लगातार बारिश के कारण ढह गए हैं।

सूडान संकट: प्रदर्शनकारियों पर सेना सख्त, कहा- राजधानी में प्रदर्शन न करने की चेतावनी

मुख्य मार्गों से सड़कों का संपर्क टूटा

आपको बता दें कि सूडान के अधिकांश प्रांतों में भारी बारिश देखी जा रही है। इसके कारण कई घर ढह गए और मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया। बारिश के कारण अल ओबेद शहर को राजधानी खार्तूम से जोड़ने वाली सड़क से भी संपर्क टूट गया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो