scriptसऊदी अरब पर हूति विद्रोहियों ने दागीं मिसाइलें, दूतावास को बनाया निशाना | Huti attack on Saudi arabia with missiles | Patrika News

सऊदी अरब पर हूति विद्रोहियों ने दागीं मिसाइलें, दूतावास को बनाया निशाना

Published: Jun 25, 2018 02:07:12 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला,सऊदी अरब ने विफल किया।

missile

सऊदी अरब पर हूति विद्रोहियों ने दागीं मिसाइलें, दूतावास को बनाया निशाना

रियाद । यमन के हूति विद्रोहियों ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर मिसाइल से हमला बोल दिया। विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं,जिसे सऊद अरब ने विफल कर दिया। इन मिसाइलों के निशाने पर यहां बने दूतावास और अन्य महत्वपूर्ण ठिकाने थे। पिछले साल दिसंबर से लेकर अब तक यह छठी बार होगा जब हूति विद्रोहियों ने सऊदी को मिसाइल से निशाना बनाया है।
सऊदी डिफेंस मिनिस्ट्री थी निशाने पर

इस बीच हुति के अल-मसीरा टीवी ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका निशाना सऊदी डिफेंस मिनिस्ट्री और राजधानी रियाद के अन्य ठिकाने थे। बता देें कि हूती विद्रोही वर्ष 2015 से यमन सरकार का समर्थन करने वाली सऊदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन सेना से संघर्ष कर रहे हैं।
आकाश में छह बड़े धमाके हुए

मिसाइलों को नष्ट करने के दौरान आकाश में छह बड़े धमाके हुए और पूरे रियाद में धुआं छा गया। दुश्मन की मिसाइलों को सऊदी फोर्सस ने जहां ध्वस्त किया, उसके नीचे कई देशों के दूतावास थे। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये हमला स्थानीय समयानुसार रात को 8 बजे के करीब हुआ। फिलहाल सऊदी अरब की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। विद्रोहियों के लगातार हमलों को देखते हुए सऊदी अरब ने अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
2015 से चल रही है जंग

गौरतलब है कि 2015 से यमन में शिया हूती विद्रोहियों और राष्ट्रपति अबेद्राबो मंसूर हादी की सरकार के बीच जंग चल रही है। हूती विद्रोही यमन में हादी सरकार को बर्खास्त कर देश पर कब्जा करना चाहते हैं। उनके खिलाफ सऊदी सरकार यमन की सेना का साथ दे रही है। इसे यमन विद्रोही चिड़े हुए हैं। वह सऊदी पर लगातार हमले कर रहे हैं। सऊदी का आरोप है कि उनके देश में अशांति फैलाने के लिए ईरान हूति विद्रोहियों को हथियार उपलब्ध करवा रहा है। जबकि, ईरान इस दावे को खारिज करता रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो