script

जिम्बाब्‍वे सहित 3 अफ्रीकी देशों में इदई चक्रवात का कहर, 115 की मौत, 8.5 लाख लोग प्रभावित

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2019 01:11:23 pm

चक्रवात इदई का मोजांबिक में बरपा कहर
जिम्‍बाब्‍वे से दक्षिण अफ्रीका पहुंचा तूफानी चक्रवात
दक्षिण अफ्रीका में लाखों लोग प्रभावित

zimbabwe

जिम्बाब्‍वे सहित 3 अफ्रीकी देशों में इदाई चक्रवात से 115 की मौत, दक्षिण अफ्रीका में 8.5 लाख लोग प्रभावित

नई दिल्‍ली। एक उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान इदई से पूर्वी जिम्बाब्‍बे सहित तीन अफ्रीकी देशों के लिए विनाशकारी साबित हुआ है। तूफानी चक्रवात और बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान 115 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या इससे ज्‍यादा भी हो सकती है। चक्रवात की वजह से सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। राहत कार्य में जुटे अधिकारियों ने बताया है कि विनाशकारी चक्रवात के बाद से कम से सैकड़ों लोग लापता हैं। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की वजह से फ्लैश फ्लड का खतरा बरकरार है।
पाक सरकार के खिलाफ बलूच और पश्‍तूनों का टोरंटों में जोरदार प्रदर्शन, दमनकारी नीत…

रेड क्रॉस का राहत कार्य शुरू
चक्रवात से प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क कट जाने से हजारों लोग फंस गए हैं। प्रभावित लोगों की मदद को संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत वह खाद्य सामग्री और दवाइयां पहुंचा रहे हैं।
बिहार: जेडीयू नेता के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

तूफान से लोगों तक पहुंचना मुश्किल
जिम्बाब्वे के सूचना मंत्रालय में सचिव निक मंगवाना के हवाले से बताया गया है कि चक्रवात इदई, ने मोजांबिक में पहली बार भूस्‍खलन हुआ है। चक्रवात मलावी, जिम्बाब्वे से दक्षिण अफ्रीका तक पहुंच गया। उन्‍होंने बताया है कि चक्रवात से जिम्‍बाब्‍वे में मरने वालों की संख्‍या 24 तक पहुंच गई है। 40 लोग लापता बताए गए हैं। बचाव कार्य जारी है लेकिन लेकिन तेज हवाओं और बारिश के कारण प्रभावित लोगों तक तेजी से पहुंचना दुश्‍कर भरा कार्य है। यह है। बचाव कार्य में सेना को भी लगा दिया गया है।
अमरीका ने खशोगी के बहाने सऊदी शाही शासन को माना मानवाधिकार उल्‍लंघन का दोषी

8.5 लाख लोग प्रभावित
जानकारी के मुताबिक मोजाम्बिक, मलावी और दक्षिण अफ्रीका में अभी तक चक्रवात इडाई के कारण मूसलाधार बारिश में 115 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण-पूर्व अफ्रीका में लगभग 8,50,000 लोग प्रभावित हुए। मोजाम्बिक में अभी तक कम से कम 66, मलावी में 45 और दक्षिण अफ्रीका में चार लोगों की मौंते हुई हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो