विश्‍व की अन्‍य खबरें

आतंक पर कबूलनामे के बाद अब इमरान का ‘डैमेज कंट्रोल’, इस्लामोफोबिया दूर करने के लिए खोलेंगे अंग्रेजी चैनल

पाकिस्तान, तुर्की और मलेशिया तीनों मिलकर खोलेंगे अंग्रेजी चैनल
मुसलमानों को लेकर गलतफहमियां होंगी दूर: इमरान खान

नई दिल्लीSep 26, 2019 / 02:19 pm

Shweta Singh

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर हार तो मान ली है, लेकिन अभी भी इसको लेकर भारत के खिलाफ तरह-तरह के पैंतरें आजमा रहे हैं। दुनियाभर के सामने जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर प्रॉपगैंडा चलाने के लिए इमरान खान ने अंग्रेजी चैनल खोलने का ऐलान किया है। इस बारे में खुद इमरान खान ने एक ट्वीट में जानकारी दी है।

इमरान खान ने एक पोस्ट में बताया है कि पाकिस्तान, तुर्की और मलेशिया तीनों मिलकर एक अंग्रेजी चैनल की शुरुआत करनेवाले हैं। इस चैनल के माध्यम से वो दुनिया में फैले ‘इस्लामोफोबिया’ को दूर करेंगे। इमरान ने बताया कि चैनल के द्वारा इस मसले की चुनौतियों का सामना करते हुए दुनिया को इस्लाम का पाठ पढ़ाया जाएगा।

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1176938507052433408?ref_src=twsrc%5Etfw

मीडिया में मुसलमानों को मिलेगा एक सही स्पेस

आपको बता दें कि पाकिस्तानी पीएम इस वक्त संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, वहीं से उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया,’आज तुर्की के राष्ट्रपति और मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई।’ इमरान ने आगे बताया, चैनल के जरिए लोगों के मन में मुसलमानों को लेकर जो गलतफहमियां हैं, उन्हें सुधारा जाएगा। ईशनिंदा के मसले से निपटा जाएगा। इमरान के मुताबिक, चैनल पर इस्लाम के इतिहास पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इमरान खान ने कहा, यह चैनल मीडिया में मुसलमानों के लिए एक सही स्पेस साबित होगा।

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1176938509816537089?ref_src=twsrc%5Etfw

आतंक पर इमरान ने किया था ये कबूलनामा

गौरतलब है कि, इस्लामोफोबिया हटाने का दावा करने वाले इमरान ने कुछ दिन पहले ही यह कबूल किया है कि पाकिस्तानी सेना, ISI आतंकियों को ट्रेनिंग देती रही है। इसके अलावा इमरान अलकायदा की फंडिंग की बात भी कबूल कर चुके हैं। इस हालत में इस्लाम की छवि सुधारने के लिए इस तरह के चैनल का ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है।

Home / world / Miscellenous World / आतंक पर कबूलनामे के बाद अब इमरान का ‘डैमेज कंट्रोल’, इस्लामोफोबिया दूर करने के लिए खोलेंगे अंग्रेजी चैनल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.