विश्‍व की अन्‍य खबरें

यमन: भारत की नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह, राष्ट्रपति भागे

भारत ने यमन में सुरक्षा की कमजोर स्थिती को देखते हुए अपने नागरिकों को
जल्द से जल्द यमन से निकलने को कहा है

Mar 25, 2015 / 09:48 pm

सुभेश शर्मा

yemen crisis

नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को यमन में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। भारत ने यमन में सुरक्षा की कमजोर स्थिती को देखते हुए अपने नागरिकों को जल्द से जल्द यमन से निकलने को कहा है। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, “हम अपने नागरिकों से आग्रह कर रहें हैं और उनको सलाह दे रहें हैं कि वे जल्द से जल्द उपलब्ध कमिर्शियल साधनों के जरिए वहां से निकलें।”

सरकार की ओर से जारी की गई ये तीसरी चेतवानी है। प्रवक्ता ने कहा कि वे उम्मीद कर रहें हैं कि भारतीय स्थिती की गंभीरता को लेंगे और वापस लौट आएंगे। आपको बता दें कि यमन में रहने वाले भारतीयों में ज्यादातर नर्से हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार नर्सों की वापसी के लिए बात कर रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यमन में लगभग 3,500 भारतीय रह रहे हैं। वहीं भारतीयों की मदद के लिए साना में मौजूद भारतीय दूतावाल ने हेल्पलाइन भी शुरू की हैं।

दूसरी ओर यमन के राष्ट्रपति अब्द राब्बू मंसूर हादी की मुश्किलें और बढती नजर आ रहीं हैं। विद्रोहियों के बढ़ते दबाव की वजह से हादी अदन स्थित अपना महल छोड़कर भाग निकलें हैं। सूत्रों के मुताबिक, अदन की पहाड़ी पर बने हादी के महल से बुधवार को राष्ट्रपति के काफिले को निकलते देखा गया था। जबकि विद्रोहियों ने हादी को पकड़ने के लिए 1 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की है।

मिली जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि विद्रोहियों ने अदन शहर से लगे अल अनाद स्थित सरकार नियंत्रित हवाई अड्डे पर भी कब्जा जमा लिया है।

Home / world / Miscellenous World / यमन: भारत की नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह, राष्ट्रपति भागे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.