scriptखुशहाल देशों की सूची में चीन और पाकिस्तान से भी पीछे भारत, 11 पायदान नीचे खिसका | India, behind China and Pakistan in the list of happy countries: UN | Patrika News

खुशहाल देशों की सूची में चीन और पाकिस्तान से भी पीछे भारत, 11 पायदान नीचे खिसका

Published: Mar 15, 2018 09:52:47 am

Submitted by:

Mohit sharma

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी व‌र्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2018 ने देश में खुशहाली की पोल खोल कर रख दी है।

World Happiness Report 2018

नई दिल्ली। भारतीय सरकारें देश में हालात सुधरने के चाहे लाख दावे करती रहीं हो, लेकिन स्थित इसके बिल्कुल उलट है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी व‌र्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2018 ने देश में खुशहाली की पोल खोल कर रख दी है। इस रिपोर्ट में शामिल 156 देशों में भारत काफी दयनीय स्थिति में है। यहां तक कि भारत की हालत पाकिस्तान से भी बदतर दर्शाई गई है। रिपोर्ट में यूरोप के देश फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश बन गया है, जबकि इससे पहले नार्वे नंबर एक की पॉजिशन में था। भारत की गिरती स्थिति का आलम यह है कि 101वें पायदान के साथ नेपाल और 97 नंबर के साथ भूटान भी भारत से आगे हैं।

पाकिस्तान व श्रीलंका भारत से बेहतर

संयुक्त राष्ट्र टिकाऊ विकास समाधान नेटवर्क (एसडीएसएन) की 2018 व‌र्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भारत 122वें पायदान पर था, लेकिन इस साल वह 11 पायदान नीचे खिसक कर 133वें स्थान पर पहुुंच गया है। यदि दक्षेस देशों की बात करें तो भारत का स्थान अफगानिस्तान के बाद है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि खुशहाल देशों में भारत की हालत चीन से भीर बुरी है। यहां तक कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी भारत से बेहतर स्थिति में हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि रिपोर्ट में पाकिस्तान को 75वें स्थान पर रखा गया है, जबकि बांग्लादेश 115 व श्रीलंका 116वें स्थान पर है।

ये हैं आधार

भारत की गिरती स्थिति का आलम यह है कि 101वें पायदान के साथ नेपाल और 97 नंबर के साथ भूटान भी भारत से आगे हैं। बता दें कि रिपोर्ट में कई मानकों पर खुशहाली के पैमानों को कसा गया है। इन मानों में लोगों की प्रति व्यक्ति आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा,सामाजिक समर्थन, सामाजिक आजादी, विश्वास, भ्रष्टाचार की कमी आदि को रखा गया है।

10 सबसे खुशहाल देश

1— फिनलैंड
2— नॉर्वे
3— डेनमार्क
4— आइसलैंड
5— स्विट्जरलैंड
6— नीदरलैंड्स
7— कनाडा
8— न्यूजीलैंड
9— स्वीडन
10— आॅस्ट्रेलिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो