scriptतो शिक्षा लक्ष्यों को हासिल करने में 50 साल पीछे रह जाएगा भारत : यूनेस्को | India will be late by 50 years in achieving education goals: UNESCO | Patrika News

तो शिक्षा लक्ष्यों को हासिल करने में 50 साल पीछे रह जाएगा भारत : यूनेस्को

Published: Sep 06, 2016 08:54:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

जीईएम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगर वर्तमान रफ्तार से चले तो वैश्विक
शिक्षा प्रतिबद्धता को हासिल करने में भारत आधी सदी पीछे रह जाएगा

gwalior

gwalior

नई दिल्ली। यूनेस्को की नई वैश्विक शिक्षा निगरानी (जीईएम) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगर वर्तमान रफ्तार से चले तो वैश्विक शिक्षा प्रतिबद्धता को हासिल करने में भारत आधी सदी पीछे रह जाएगा। अगर भारत 2030 के सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करना चाहता है तब देश की शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी बदलाव की जरूरत होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सार्वभौम प्राथमिक शिक्षा लक्ष्यों को 2050 तकए सार्वभौम माध्यमिक शिक्षा लक्ष्यों को 2060 तक और सार्वभौम उच्च माध्यमिक शिक्षा लक्ष्यों को 2085 तक हासिल किया जा सकेगा।

वर्तमान चलन के आधार पर दक्षिण एशिया में सार्वभौम प्राथमिक शिक्षा लक्ष्यों को 2051 तक हासिल किया जा सकेगा, जबकि निम्न माध्यमिक स्तर पर लक्ष्यों को 2062 तक और उच्च माध्यमिक लक्ष्यों को 2087 तक हासिल किया जा सकेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिक्षा क्षेत्र में तेजी से आगे बढऩे की जरूरत है और इस क्षेत्र को मानवता एवं पृथ्वी के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों से निपटने और क्षमता हासिल करने के लिए बदलाव लाने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो