scriptब्रिटेन में भारतीय मूल के लेबर सांसद कीथ ने सेवानिवृत्ति का किया ऐलान | Indian-origin MP Keith announces retirement in Britain | Patrika News

ब्रिटेन में भारतीय मूल के लेबर सांसद कीथ ने सेवानिवृत्ति का किया ऐलान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 12, 2019 12:57:00 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

लिसेस्टर में 32 वर्षो तक सांसद रहने के बाद कीथ ने रिटायर होने का फैसला लिया है

kieth vaz
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के लेबर सांसद कीथ वाज ने कहा है कि वह 12 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं। इससे पहले सदन ने उन्हें दूसरों के लिए कोकीन खरीदने के मामले में छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया था। वाज ने रविवार शाम को 32 वर्ष तक लिसेस्टर पूर्व के सांसद के रूप में रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा गया है कि लिसेस्टर में 32 वर्षो तक सांसद रहने के बाद रिटायर होने का फैसला लिया है। इस दौरान उन्होंने आठ चुनाव जीते। 1985 में शहर आने के बाद निर्वाचन क्षेत्र की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है। वह लिसेस्टर पूर्व के लोगों को उनमें विश्वास दर्शाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संसद की समिति ने पाया कि वाज ने दूसरे व्यक्ति के लिए कोकीन खरीदने की इच्छा जताई। इसे कानून की अवमानना माना जाएगा। उन्होंने जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर सदन के मानदंड प्रक्रिया का उल्लंघन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो