script

Britain में भारतीय सिख ड्राइवर के साथ किया अभद्र व्यवहार, तालिबानी कहकर पगड़ी उतारने की कोशिश

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2020 04:43:52 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ चार यात्रियों ने मारपीट की।
विनीत के अनुसार उन्हें इस दौरान काफी बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा है।

sikh driver

सिख ड्राइवर के साथ मारपीट।

लंदन। भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर (India Born Sikh Driver) को ब्रिटेन में चार लोगों ने तालिबानी (Talibani) होने के शक में उससे मारपीट की। 41 साल के विनीत सिंह ने रविवार की रात दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के शहर रीडिंग के एक कैसीनो से चार लोगों को अपनी टैक्सी में बिठाया। बैठने के कुछ देर बाद यात्रियों ने टैक्सी ड्राइवर से पूछा कि क्या वह तालिबानी है। इसके बाद चारों ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। इसकी शिकायत विनीत ने पुलिस में की है। जिसके बाद जांच शुरू हो गई है।
पगड़ी उतारने की कोशिश की

विनीत सिंह का कहना है कि इन यात्रियों ने उनसे मारपीट की। वे जब गाड़ी चला रहे थे तो उनमें से एक यात्री ने उनके सिर पर हाथ मारा। वहीं दूसरे यात्री ने उनकी सीट के पीछे लात मारी, उन्हें धक्का दिया। तीसरे यात्री ने उनकी पगड़ी उतारने की कोशिश भी की। विनीत के अनुसार उन्हें इस दौरान काफी बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि वे एक धार्मिक व्यक्ति हैं और पगड़ी उनके लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने यात्रियों को पगड़ी के धार्मिक महत्व समझाने की कोशिश की। इसे ना छूने का आग्रह भी किया। इस घटना से दुखी विनीत ने हमले को नस्लवाद से प्रेरित बताया है।
विनीत मूल रूप से संगीत के शिक्षक हैं

विनीत सिंह अपनी बीवी और बच्चों के साथ बर्कशायर के स्लॉफ़ में रहते हैं। वह एक स्कूल में संगीत शिक्षक हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण उनकी संगीत शिक्षक की नौकरी चली गई। यही वजह है कि उन्हें घर चलाने के लिए टैक्सी चलानी पड़ी।
विनीत सिंह का कहना है इस अनुभव के बाद वे अब शायद ही नाइट शिफ्ट में टैक्सी चला पाएंगे। वे अभी भी बहुत डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चारों यात्री शुरू में तो अच्छा बर्ताव कर रहे थे। मगर धीरे-धीरे उनका व्यवहार बदलने लगा और वे हिंसक हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो