विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारतीय को मिली आठ साल की सजा, बस दुर्घटना में 16 लोगों की ली थी जान

– 30 वर्षीय भारतीय ट्रक चालक को सजा- खतरनाक ड्राइविंग की वजह से कई लोगों की मौत – इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए

Mar 23, 2019 / 01:24 pm

Mohit Saxena

भारतीय ट्रक चालक को मिली आठ साल की सजा, बस दुर्घटना में 16 लोग के मारे जाने का पाया गया दोषी

ओटावा। कनाडा में एक 30 वर्षीय भारतीय ट्रक चालक को एक बस दुर्घटना के लिए शुक्रवार को आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जिसमें ज्यादातर जूनियर हॉकी टीम के सदस्य थे। इसे देश के सबसे खराब आपदाओं में से एक माना गया। जसकीरत सिंह सिद्धू पर आरोप है कि इस साल अप्रैल में उसकी खतरनाक ड्राइविंग की वजह से कई लोगों की मौत गई। इसके साथ कई यात्रियों को शारीरिक चोटें भी आईं। 6 अप्रैल,2018 को,सिद्धू का ट्रक एक राजमार्ग चौराहे पर रुकने में विफल रहा। इसमें 16 लोग मारे गए और 13 लोग घायल हो गए। बस में हंबोल्ट ब्रोंकोस हॉकी टीम और अन्य लोग सवार थे।
इस घटना ने परिवारों को तोड़ दिया

न्यायाधीश ने पीड़ित के परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होंने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि ज्यादातर दर्द असहनीय लगता है। इस घटना ने परिवारों को तोड़ दिया है। सिद्धू को प्रत्येक मृत्यु के लिए आठ साल की सजा और प्रत्येक व्यक्ति के घायल होने पर पांच साल की सजा सुनाई गई। सजा सुनाए जाने के बाद परिजन फूट-फूटकर रो पड़े और कुछ तुरंत बाहर चले गए। तथ्यों के के अनुसार, सिद्धू दुर्घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। फोरेंसिक ने टक्कर की रिपोर्ट में पाया कि बस ने दुर्घटना से पहले राजमार्ग 335 और 35 के चौराहे पर ब्रेक नहीं लगाया। अदालत में, न्यायाधीश ने कहा कि सिद्धू का ट्रक सामान से भरा था। वह सड़क के संकेतों को नोटिस करने में विफल रहा।

Home / world / Miscellenous World / भारतीय को मिली आठ साल की सजा, बस दुर्घटना में 16 लोगों की ली थी जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.