script

कैमरून में बोकोहराम का हमला, छह जवानों को मौत के घाट उतारा

Published: Sep 16, 2019 03:16:07 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

चाड क्षेत्र में फोटोकोल के निकट सूवेरम में हथियारों से लैस आतंकियों ने हमला किया
इस हमले में नौ अन्य सैनिक घायल हो गए हैँ

Military kills 29 Boko Haram terrorists in anti-terror operations in Nigeria

Military kills 29 Boko Haram terrorists in anti-terror operations in Nigeria

कैमरून में आतंकी संगठन बोकोहराम ने कहर बरपा रखा है। रविवार को कैमरून के सुदुर उत्तरी क्षेत्र में आतंकवादियों ने छह सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।

ईरान के राष्ट्रपति ने अमरीकी को ठहराया जिम्मेवार, कहा- उसकी नीतियों के कारण ही ऐसी हो रहा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय प्रशासन में एक सैन्य अधिकारी और उच्च रैंक वाले दो अधिकारियों ने नाम न बताते की शर्त पर बताया कि लेक चाड क्षेत्र में फोटोकोल के निकट सूवेरम में हथियारों से लैस लोगों ने एक सीमा चौकी पर हमला किया। इस हमले में नौ अन्य सैनिक घायल हो गए है।

एक उच्च अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पांच सैनिकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक की मौत रविवार को हुई। सूवेरमम नाइजीरिया के अशांत क्षेत्रों में एक गिना जाता है। यह क्षेत्र लेक चाड क्षेत्र से लगा हुआ है। इस क्षेत्र में 10 जून को हुए हमले में कैमरून के 17 जवानों की मौत हो गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो