scriptइंडोनेशिया का पुल बाढ़ में ढहा, सात लोगों की मौत | Indonesia: Bridge breaks, seven people died | Patrika News

इंडोनेशिया का पुल बाढ़ में ढहा, सात लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2020 03:20:06 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

यह घटना बेंगकुलू प्रांत के कौर जिले में भारी बारिश के कारण हुई
पुल के मलबे से कई मील दूर तीन शव मिले

indonesia.jpg

इंडोनेशिया का पुल बाढ़ में ढहा।

जकार्ता। इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कहा कि एक नदी के ऊपर बना पुल बाढ़ के पानी में बह गया है। इस पुल पर उस दौरान काफी लोग मौजूद थे। ये पुल बाढ़ के पानी में बह गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,यह घटना बेंगकुलू प्रांत के कौर जिले में भारी बारिश के कारण हुई।
इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएनपीबी) के प्रवक्ता अगुस विबोबो ने कहा कि लापता पीड़ितों की तलाश के लिए स्वयंसेवक काम कर रहे हैं और आपातकालीन चौकियों की स्थापना की गई है।

पुल के मलबे से कई मील दूर तीन शव मिले,जो नदी में पूरी तरह से डूबे हुए थे। बीएनपीबी द्वारा जारी की गई तस्वीरों में इन्हें देखा जा सकता है।इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी (बीएमकेजी) ने सोमवार को द्वीपसमूह के कई हिस्सों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया।
दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में दक्षिण पूर्व एशियाई देश में मूसलाधार बारिश ने जकार्ता महानगरीय क्षेत्र में कम से कम 66 लोगों की जान ले ली है। इसमें हजारों लोग बेघर हो गए। इन्हें अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। जकार्ता पुलिस ने अब तक कम से कम 16 मस्जिदों के नष्ट होने की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो